चिंतपूर्णी में चल रहे विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

by

ऊना :  चिंतपूर्णी मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि उन्होंने चिंतपूर्णी में 16 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सीवरेज सिस्टम, 10 करोड़ की पेयजल सुधारीकरण परियोजना तथा 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे ऑडियो व वीडियो प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण किया है और विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
राघव शर्मा ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में यह परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। जल्द ही चिंतपूर्णी में सीवरेज परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल के सुधारीकरण से भी चिंतपूर्णी के निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑडियो व वीडियो प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इस परियोजना के तहत दो बड़ी एलईडी स्क्रीन के साथ-साथ 65 इंच की छह छोटी एलईडी स्क्रीन और 27 स्पीकर लगाए जाएंगे। इन एलईडी स्क्रीन पर मंदिर के अंदर चल रही गतिविधियों को लाइव दिखाया जाएगा।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के लिए क्रियान्वित की जा रही 40.07 करोड़ रुपए की प्रसाद योजना के लिए भूमि अधिग्रहण की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना को लागू करने के लिए 1696 वर्ग मीटर क्षेत्र चाहिए तथा मंदिर प्रशासन इस दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के जंगलों में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माईनिंग माफिया ने साढ़े छे किलोमीटर बना डाला

गढ़शंकर :अजायब सिंह बोपाराय। बलाचौर के गांव चांदपुर रूडक़ी से लेकर गढ़शंकर के गांव सदरपुर से नंगल रोड़ तक माईनिंग माफिया ने करीव साढ़े छे किलोमीटर रास्ता जंगल में से कंडी नहर के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP63F-0001, HP33G-0001 और HP68

शिमला : निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने बताया कि विभाग 04 दिसम्बर, 2023 से विशेष पंजीकरण चिन्ह 0001 के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन शुरू करने जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने एसएचओ और एचएएसआई के घर में दबिश : विजिलेंस ने केस का आधार बनाने के लिए रिकॉर्डर में शिकायकर्ता व एसएचओ की रिकॉर्डिंग

एएम नाथ। मंडी : रिश्वत मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम आरोपी एसएचओ पधर एसआई और थाना में ही तैनात एचएएसआई से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने किया 62 प्रत्याशियों का एलान : हरोली बड़सर सहित 6 सीटों पर अभी तक पेच फंसा हुया, 1 मंत्री सहित 11 विधायको के टिकट काटे

शिमला : भाजपा दुारा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है और हरौली, कुल्लू, बड़सर, देहरासहित छे सीटों पर अभी पेच फंसा हुया...
Translate »
error: Content is protected !!