चिट्टे के नशे के लिए लोगों को लूटता था युवक- CID अफसर बनकर : रात को नशा नहीं मिलने पर बिगड़ रही तबीयत

by

एएम नाथ। शिमला : आईजीएमसी के आसपास के क्षेत्र में तीमारदारों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार युवक चिट्टे का नशा करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने इससे पहले भी इसी तरह से कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
ठगी करने के बाद आरोपी चंडीगढ़ के मोहाली से नशा खरीदकर लाता था। युवक पहले चालक का काम करता था, लेकिन नशे की लत ने उसे इस काम के काबिल भी नहीं छोड़ा। इसके बाद आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए आईजीएमसी के आसपास ऐसे लोगों की तलाश करता था जो कि ग्रामीण परिवेश के होते थे और उनके पास नकदी होती थी। इसके बाद आरोपी उन्हें सीआईडी अफसर होने की बात कहकर चरस और अफीम बेचने के नाम पर डराकर तलाशी लेता था और फिर नकदी लेकर फरार हो जाता था।                          पुलिस के पास पहले भी कई ऐसे मामले दर्ज हैं जिसमें इसी तरह से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस अब इन मामलों में भी आरोपी की संलिप्तता को लेकर छानबीन कर रही है। आरोपी युवक के खिलाफ शिमला में दो एनडीपीएस के केस दर्ज हैं जबकि सोलन के सदर थाने में भी एक मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक लॉकअप में भी आरोपी की नशा नहीं मिलने पर तबीयत खराब हो रही है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है।

टुटीकंडी में राहगीरों से लूटपाट के आरोपी भी निकले थे नशे के आदी
शहर में होने वाली चोरियों और लूटपाट की घटनाओं में भी नशे के आदी युवाओं की संलिप्तता सामने आ रही है। इससे पहले टुटीकंडी में भी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था जो कि चिट्टे के नशे के लिए राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके अलावा शहर में होने वाली चोरी की कई घटनाओं में भी नशे के आदी युवाओं की संलिप्तता सामने आई है। इसको देखते हुए पुलिस ने ऐसे युवकों के परिजनों से अपील की है कि वे उनका उपचार करवाएं।

एसएसपी संजीव कुमार गांधी : नशे की लत में फंसकर युवा चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके साथ ही नशे की तस्करी में भी संलिप्त हो रहे हैं। परिजनों को बच्चे के ऐसी लत में फंसने की जानकारी होने पर फौरन उनका उपचार करवाना चाहिए –

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को सताने लगा खरीद-फरोख्त का डर : बीजेपी के संपर्क से बचने को सदस्य राज्य से बाहर गुप्त स्थान पर किए शिफ्ट

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने से पहले ही कांग्रेस को अपने जीतने वाले नेताओं की खरीद-फ़रोख़्त (हॉर्स ट्रेडिंग) का डर सताने लगा है। इसलिए पार्टी ने अभी से खरीद-फ़रोख़्त रोकने की रणनीति बना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल पर्ची थमाकर कहते हैं दवाई लिख दो सर : डॉ. जनक राज को विधायक कम डाक्टर अधिक मानते हैं लोग

एएम नाथ। चम्बा : दुनिया के पहले MLA जिनके हाथ में लोग अपनी मेडिकल पर्ची थमाकर कहते हैं दवाई लिख दो सर। कई बार हद तब हो जाती है जब MLA साहब कोट पेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती की घिनौनी सच्चाई आई सामने : पुलिस भी सच जानकर हैरान

आगरा :  एत्माद्दौला थाने में कटरा वजीर खां निवासी अजय तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह जेल में बंद है। पुलिस विवेचना में मामला हनी ट्रैप का निकला। वसूली...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी ग्रुप के भारी हथियारों से लैस 4...
Translate »
error: Content is protected !!