चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

by

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा दिया है।

अब इस मामले में पूर्व इंजीनियर और स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के पूर्व एमडी सुनील ग्रोवर ने शपथ पत्र देकर जांच की मांग उठाई है. उनका कहना है कि यदि सरकार ने पारदर्शी जांच नहीं की तो वे प्रवर्तन निदेशालय (ED) से शिकायत करेंगे।

शपथ पत्र में लगाए आरोप :  अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियरिंग फेडरेशन के संरक्षक एवं ऊर्जा निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील ग्रोवर ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को एक शपथ पत्र सौंपा है. इस पत्र में उन्होंने कई अहम बिंदु उठाए हैं और साक्ष्य देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने शपथ पत्र में HPPCL के प्रबंध निदेशक IAS अधिकारी हरिकेश मीणा और निलंबित निदेशक देसराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दिवंगत चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी एक ईमानदार और समर्पित अधिकारी थे, लेकिन उन्हें पिछले 6 महीनों से एक भी दिन की छुट्टी नहीं दी गई थी।

परियोजनाओं में अनियमितताओं का आरोप :  सुनील ग्रोवर ने किन्नौर में निर्माणाधीन 450 मेगावाट शोंगटोंग कड़छम हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट  और ऊना जिले में शुरू की गई 32 मेगावाट पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना में अनियमितताओं का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल उठाया कि किन्नौर परियोजना की लागत अचानक दोगुनी कैसे हो गई? उन्होंने दावा किया कि परियोजना की DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में हेरफेर किया गया था. सुनील ग्रोवर ने साफ किया कि यदि सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करवाती है, तो वे ED को सभी दस्तावेज सौंपेंगे।

यह मामला अब सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. देखना होगा कि सरकार इस मामले की जांच कैसे आगे बढ़ाती है और क्या इसमें शामिल अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अजय पराशर की दो पुस्तकों का विमोचन किया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क, उत्तर पूर्व परिषद् के निदेशक अजय पराशर द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘जालंधर पीठ का रहस्य’ और ‘मुश्तरका खाता’ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

949 शिशु लिंगानुपात जिला ऊना का 2022-23 में बढ़कर : 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात था 875

ऊना 17 अगस्त: पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न...
article-image
पंजाब

ट्रेड यूनियनों व एसकेएम द्वारा श्रम संहिता को खत्म करने की मांग को लेकर की बैठक

गढ़शंकर :  ट्रेड यूनियनों और एसकेएम द्वारा चौथे श्रम संहिता को निरस्त करने और पहले 44 श्रम कानूनों को बहाल करने, बिजली विधेयक 2025 और बीज विधेयक 2025 को निरस्त करने और एमएनआरईजीए योजना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांगढ़ पंचायत के प्रधान को ट्रक ने कुचला : इलाज के दौरान मौत

रोहित जसवाल।  ऊना :  मेहतपुर बाजार में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में बांगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सड़क किनारे खड़े होकर फोन...
Translate »
error: Content is protected !!