चुनावी नतीजों से खिसकी सुक्खू सरकार के पैरों तले जमीन : जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री बोले, विधानसभा चुनाव में होगी करारी हार

जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशियों की निर्विरोध विजय के उपलक्ष्य में आयोजित विजय रैली में लिया भाग

प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह हो चुकी है त्रस्त

एएम नाथ। मंडी : मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत का जश्न मनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंचायत और स्थानीय नगर निकाय चुनावों के हालिया नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण अब सरकार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है।
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि इन चुनावों ने आने वाले विधानसभा चुनावों की पटकथा लिख दी है, जहां कांग्रेस सरकार का इससे भी बुरा हश्र होगा और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एकतरफा जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर, रातों-रात नियमों में बदलाव कर रही है और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर तरह-तरह के प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव बनाकर चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पदों पर जबरन कब्जा करने की साजिशें रच रही है, लेकिन जनता और विपक्ष उनके इस षडयंत्र को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। आपदा प्रबंधन के मुद्दे पर सुक्खू सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंडी जिले ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान सबसे अधिक नुकसान झेला था, परंतु राहत और पुनर्वास की दिशा में काम करने के बजाय संवेदनहीन सरकार ने इस जिले को आवंटित की गई आपदा राहत राशि को भी वापस ले लिया है, जिससे आज यहां के प्रभावित लोग पूरी तरह से बदहाली में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश की जागरूक जनता सरकार के इन जनविरोधी फैसलों, साजिशों और भेदभावपूर्ण नीतियों को कभी नहीं भूलेगी तथा आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इस तानाशाही का करारा जवाब देकर प्रदेश में विकासोन्मुखी सरकार की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इससे पूर्व उन्होंने जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की निर्विरोध विजय के उपलक्ष्य में आयोजित विजय रैली में शिरकत की और नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ भी दी। वहीं वीरवार सुबह ही जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव से पहले 29 सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिले और मंडी सर्किट हाउस में बैठक कर अध्यक्ष पद के लिए खिलडा वार्ड से सदस्य अमरू राम और उपाध्यक्ष के लिए थाची वार्ड से बोदी देवी के नाम पर सर्वसहमति बनाई। इस मौके पर विधायक अनिल शर्मा,विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, दीपराज, दलीप ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9 किलो 400 ग्राम चिट्टा, 2.10 लाख ड्रग मनी, 25 साल का युवक गिरफ्तार : दूसरा फरार

फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने नौ किलो 400 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार सड़क पर दौड़ती बन गई आग का गोला : बाल-बाल बचे तीन सवार

रल्ली :   रल्ली के पास बुधवार को एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। जानकारी के अनुसार कार एचपी 26-2500 में तीन लोग भावानगर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला : डीसी व एसपी सहित अन्य अफसरों ने छोड़ी बिजली सब्सिडी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को एक मिसाल पेश करते हुए अपनी बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनेरी में कॉलेज की नर्सिंग की 17 छात्राओं को हुआ टीबी : परिजनों का संस्थान में हंगामा…पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उठाये स्वाल

एएम नाथ : शिमला ।  रामपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान को लेकर बड़ी खबर है. यहां पर पढ़ाई कर रही करीब 17 प्रशिक्षु नर्सें टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं। इस...
Translate »
error: Content is protected !!