चुनावी बिगुल : जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तारीखों की घोषणा…14 दिसंबर को होगा मतदान, 17 को होगी मतगणना

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव की घोषणा हो गई है। 14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए मतदान होगा और 17 को  मतगणना होगी। प्रदेश इलेक्शन कमिश्नर राज कमल चौधरी ने शुक्रवार दोपहर बाद चुनावों की घोषणा की है।  एक दिसंबर से नामांकन शुरू होगा। वहीं चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी।
5 दिसंबर को सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 6 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 6 दिसंबर को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनावों के लिए सूबे में 1 करोड़ 36 लाख 4650 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान वाले दिन सुबह 8:00 बजे शुरू शाम 4:00 तक वोटिंग होगी।  इसके अवाला नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। 3528 संवेदनशील और 915 अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए गए हैं। 96000 कर्मचारियों और 50,000 पुलिस जवानों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।  21 साल से कम उम्र के लोग चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। प्रत्याशी की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए।

चुनाव बैलेट पेपर के  जरिए करवाए जाएंगे । पंचायत समिति के लिए सफेद रंग का और जिला परिषद के लिए पीले रंग का बैलेट पेपर होगा। जिला परिषद का प्रत्याशी 255000 और पंचायत समिति का प्रत्याशी 110000 चुनावी खर्च कर सकेगा। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र के लिए तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस गाड़ी में मृतक के साथ गए मामे के लड़के से कर रही पूछताछ …शाहपुर घाटे में गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की हत्या : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही  

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल रात  25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। जबकि दूसरे युवक बच गया। हालांकि पुलिस दूसरे युवक...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान व उनकी पत्नी को आम के पौधे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने भेंट किए

गढ़शंकर : आमों के देश दोआबा से संबंधित डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ गुरपीत कौर को देसी आम के पौधे भेंट किए। ज्ञात हो...
article-image
पंजाब

पंजाब उपचुनाव के सभी बूथों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग : चौकसी बढ़ाने के आदेश

 पंजाब की चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत लाइव वेब कास्टिंग होगी। इस बीच मतदान केंद्रों पर लोगों को सभी...
Translate »
error: Content is protected !!