चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले एएफएसओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा

by

होशियारपुर, 14 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने चुनाव ड्यूटी में कोताही करने वाले जिला खाद्य व आपूर्ति कार्यालय के एएफएसओ राज दीपक के खिलाफ चुनाव नियमों के अनुसार कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि नगर कौंसिल शाम चौरासी में चुनाव के दौरान ए.एफ.एस.ओ राज दीपक को बतौर चुनाव सुपरवाइजर लगाया गया था, जो लगातार अपनी ड्यूटी में कोताही अपना रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी ओर से दिखाई गई लापरवाही के कारण चुनाव प्रक्रिया में रुकावट पैदा हो रही थी। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल शाम चौरासी के रिटर्निंग अधिकारी की ओर से संबंधित अधिकारी की लापरवाही जिला चुनाव अधिकारी के ध्यान में लाने पर प्रदेश चुनाव आयोग को नियमानुसार कार्रवाई के लिए सिफारिश की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA Jimpa Hands Over Sanction

*Relief worth Rs 6 crore granted to 251 beneficiaries under the housing scheme Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.5 :  MLA Bram Shankar Jimpa distributed sanction letters to 251 beneficiaries under the Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) 2.0...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की दुल्हन बनी बहन : खुद मां ने कराई दोनों की शादी, सभी मर्यादाओं को लांघ चुके थे दोनों

नई दिल्ली: जैसे-जैसे दुनिया अधुनिकता की ओर आगे बढ़ रही है रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग करीबी रिश्तों में भी शादी करने से नहीं कतरा...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने पास किया JEE Mains…मान सरकार की शिक्षा क्रांति के ऐतिहासिक परिणाम आए सामने… हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति अब रंग ला रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!