चुराह की बेटी अनीता ने जीता कांस्य, हिमाचल का बढ़ाया मान : अंडर-20 कुश्ती में अनीता शर्मा का दमदार प्रदर्शन

by

साई हमीरपुर की खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला की तहसील चुराह से ताल्लुक रखने वाली अनीता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर में प्रशिक्षण ले रही अनीता ने छत्तीसगढ़ में आयोजित अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
अनीता शर्मा ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के गाँव पुखरियाल की निवासी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की पहलवान को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चंबा जिला और प्रदेश में खुशी की लहर है।
अनीता की इस उपलब्धि पर साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर में कार्यरत परशुराम अवॉर्डी और अंतरराष्ट्रीय कोच जॉनी चौधरी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनीता की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनीता भविष्य में और बड़े स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।
अनीता के परिवार ने भी उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। उनके पिता ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी आगे चलकर देश के लिए और भी बड़े पदक जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनीता की मेहनत और समर्पण रंग ला रहा है।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनीता के साथ चार अन्य खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं, जिससे प्रदेश को और अधिक पदकों की उम्मीद है। अनीता की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाया है और यह साबित किया है कि छोटे क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी सेवादार को 10 साल की कैद

मोगा : मोगा की एडिशनल सेशन जज की अदालत ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में धार्मिक स्थल से जुड़े सेवादार (बाबा) को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 10 साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोहा, गसोता, चमनेड, ब्ल्यूट में 20 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 18 जून। विद्युत उपमंडल लंबलू में 20 जून को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव बरोहा, तरोपका, लघवाण, गसोता, बोहनी, छियोड़ी, कोहीं, बालू, भरठयाण, हवाणी, बफड़ीं, हरनेड, झमरोड़ा, थाना, पनाहर, पटटा, सरलीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AIMS बिलासपुर में मरीज के तकिये के नीचे मिला चिट्टा : नर्सिंग ऑफिसर ने पकड़ा

बिलासपुर :  एम्स बिलासपुर में 15 दिन से उपचाराधीन गढ़शंकर (पंजाब) निवासी एक मरीज के पास 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति के पास बरामद मात्रा कम है, लेकिन संस्थान में उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार विधानसभा क्षेत्र को 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ।   कुल्लू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र को देहूरी से 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!