चुराह के सन्नी भारत सरकार के आकांक्षी खंड कार्यक्रम में देंगे अपनी सेवाएं बतौर जेएसपी फैलो चंबा में हुई नियुक्ति

by

एएम नाथ। चम्बा : सामाजिक कार्यकर्ता सनी को नीति आयोग के एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (ABP) के तहत जेएसपी फेलो नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के द्वारा संचालित हो रहा है, जिसमें सनी हिमाचल प्रदेश जिला चम्बा के तीसा एवं पांगी ब्लॉकों में शिक्षक-नेतृत्वित जीवन कौशल शिक्षा के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनका कार्य सरकारी समन्वय, कार्यक्रम समर्थन, संचालन प्रबंधन और नीति-निर्माण में सहयोग करना होगा, सन्नी जिला चंबा के लगभग 90 स्कूलों में जीवन शिक्षा कौशल कार्यक्रम को लागू करवाने में अपना अहम योगदान देंगे जिससे स्कूली शिक्षा में जीवन कौशल को एकीकृत किया जा सके।

सामाजिक विकास, शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले सनी इससे पहले एनआईटी हमीरपुर, हेल्पएज इंडिया और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला हिमाचल प्रदेश जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। उन्होंने नीति निर्माण, सामुदायिक विकास और युवा सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस नई भूमिका में वे शिक्षकों के प्रशिक्षण, सरकारी अधिकारियों के मार्गदर्शन, कार्यक्रम की निगरानी और उत्कृष्ट कार्य प्रणालियों के दस्तावेजीकरण में सहयोग करेंगे।
सामाजिक परिवर्तन और जमीनी विकास के प्रति समर्पित सनी कुमार का उद्देश्य छात्रों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। उनके इस नियुक्ति से आकांक्षी ब्लॉकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

भारतीय कुश्ती के सम्राट  ‘रुस्तम-ए-हिन्द’ विश्व चैंपियन दारा सिंह जी की पुण्यतिथि पर आल इंडिया जाट महासभा के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ ।  भारतीय कुश्ती के सम्राट  ‘रुस्तम-ए-हिन्द’ विश्व चैंपियन दारा सिंह जी की आज पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि  देते हुए आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मीडिया को आपदाओं पर रिपोर्टिंग करते समय सतर्क रहते हुए सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए : उपायुक्त मुकेश रेपसवल 

एएम नाथ। चम्बा :   भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यलय, चंडीगढ़ द्वारा आज चम्बा में आपदा प्रबंधन विषय पर मीडिया कार्यशाला  वार्तालाप आयोजित की गई। वार्तालाप का आयोजन पीआईबी...
article-image
पंजाब

मंडी गोलीकांड : 41 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ!

एएम नाथ । मंडी :हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पुलघराट में हुए ढाबा गोलीकांड में पुलिस अब तक खाली हाथ है. ढाबा मालिक के आरोपों के बाद पांच मिनट में घटना स्थल पर...
article-image
पंजाब , समाचार

4 देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूसों सहित आरोपी गिरफ्तार

पहले भी 3 मामले दर्ज ,  आरोपी 4 वर्ष की सजा काट चुका है गढ़शंकर ।  जिला पुलिस प्रमुख श्री नवजोत सिंह माहल पीपीएस के दिशा निर्देशों पर एएसपी गढ़शंकर तुशार गुप्ता आईपीएस की...
Translate »
error: Content is protected !!