चुवाड़ी-भराड़ी रोड पर भारी भूस्खलन, यातायात प्रभावित : गाहर दा घटू में पहाड़ी दरकी, सड़क पर फंसे वाहन निकालने में जुटा विभाग

by

प्रशासन की अपील, चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर फिलहाल यात्रा से बचें

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले के चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर गाहर दा घटू के समीप शनिवार को भारी भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो गया। पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना के बाद इस मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन और संबंधित विभाग ने लोगों से इस सड़क पर फिलहाल यात्रा न करने की अपील की है। यदि किसी कारणवश यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो, तो पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। सड़क पर फंसे वाहनों को सुरक्षित निकालने और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। विभाग ने राहत एवं बहाली कार्य के लिए दो जेसीबी मशीनें मौके पर तैनात की हैं, जो लगातार सड़क से मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, सड़क पर फंसी गाड़ी को भी जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा और उसके बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। बरसात के मौसम में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। विभाग का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर जल्द ही मार्ग को सुचारु रूप से बहाल कर दिया जाएगा, ताकि लोगों की आवाजाही सामान्य हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में विवाहिता लापता, पति को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज ‘मैं मर जाऊंगी’

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा के चुराह उपमंडल में एक 20 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति फारूख खान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय में दिखी नगर निकायों के परिणाम से बौखलाहटः जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष बोले, आम जनता को गुमराह कर रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार कहा, झूठ की गारंटी, जनता से वसूली की नीति चला रही है प्रदेश सरकार 125 यूनिट मुफ्त बिजली छीनकर अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अटारी बार्डर बंद होने पर पंजाब के व्यापारियों की प्रतिक्रिया… व्यापार पर असर पड़ेगा, फिर भी हम प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय के साथ

अमृतसर : केन्द्र सरकार द्वारा भारत-पाकिस्तान अटारी बार्डर पर वाणिज्यिक आवागमन अनिश्चित काल के लिए रोकने के फैसले के बाद, पंजाब भर के ट्रेड संगठनों में हलचल है। राज्य के सबसे सक्रिय व्यावसायिक कॉरिडोरों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में उद्यमियों ने जानी RAMP कार्यक्रम एवं MSME योजनाएं

एएम नाथ। चम्बा :  उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) चंबा के माध्यम से “RAMP कार्यक्रम” (भारत सरकार एवं विश्व बैंक की संयुक्त पहल), “सूक्ष्म एवं लघु उद्यम–क्लस्टर विकास कार्यक्रम” (MSE-CDP)...
Translate »
error: Content is protected !!