चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

by

विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए दिए निर्देश
एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभागीय अधिकारी विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें ताकि लक्षित वर्गों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
कुलदीप सिंह पठानिया विकास खंड कार्यालय भटियात के पंचायत समिति सभागार में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग , एचपीएसईबीएल, शिक्षा, कृषि, बागवानी , पशुपालन , स्वास्थ्य, वन, भू-संरक्षण नगर पंचायत चुवाड़ी, तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इत्यादि से संबंधित अधिकारियों को निर्धारित एवं प्राप्त लक्ष्यों के विषय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए बोल रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आठ निर्माण कार्यों पर लगभग 85 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं जिनमें से दो विकास कार्यों को हाल ही में पूरा किया जा चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि सीआरआईएफ के तहत सिंहुता से चुवाड़ी सड़क मार्ग पर 52 करोड़ 82 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं जबकि चुवाडी से जोत सड़क पर 20 करोड़ 34 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी की चुवाड़ी-चंबा टनल की डीपीआर तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 4 करोड़ पर स्वीकृत किए गए हैं तथा भविष्य में बीओटी आधार पर इसे बनाने के लिए भी प्रदेश सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से से विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र को निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए के उप मंडल मुख्यालय भटियात में मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए भूमि चयन सहित अन्य सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में यहां पर एक ही शब्द के नीचे लोगों को सभी कार्यालय उपलब्ध करवाए जा सके।
विधुत विभाग के संबंध में जानकारी देता हूं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एचपीएसईबीएल के माध्यम से 45 विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 6 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत सुधारीकरण के उद्देश्य से क्षेत्र में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से निजात पाने के लिए निकट भविष्य में इस क्षेत्र में 125 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आने वाली समय में इस क्षेत्र में 33 केवीए के दो नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे जिससे आने वाले लगभग 15 वर्षों तक में इस क्षेत्र में बिजली की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के द्वारा लगभग 280 करोड़ की पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं से संबंधित 48 विकास कार्य प्रगति पर है इसके अलावा 266 करोड़ रुपए की पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव संबंधित संस्थाओं को मंजूरी के लिए भेजे गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश में गरीब कल्याण तथा एक समान विकास सहित समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आर्थिक चुनौतियों से उबारने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश एक आत्मनिर्भर राज्य बनकर उभरेगा।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य अभियंता लोनिवि अनीता वैध, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुरेश महाजन, मुख्य अभियंता एचपीएसईबीएल अजय गौतम, अधीक्षण अभियंता लोनिवि दिवाकर पठानिया, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, अधीक्षण अभियंता एचपीएसईबीएल राजीव ठाकुर, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन सहित कृषि, पशुपालन, बागवानी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर दिन में सपने देखना छोड़ दें, वर्तमान कांग्रेस सरकार भगवान के आशीर्वाद से 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि आम परिवार का व्यक्ति जब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचता है, तब वह हथियार नहीं डालता, योद्धा की तरह लड़ता है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 पूर्व मंत्रियों व 2 पूर्व विधायकों सहित भाजपा में 8 बड़े नेता शामिल

चंड़ीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे ने पंजाब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पंजाब के 4 पूर्व कांग्रेसी ममंत्रियो सहित 8 बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना के वार्षिक टेक्निकल फेस्टिवल ‘मेराकी-2026’ का उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ड्रोन व रोबोटिक्स में कार्य विस्तार पर जोर, युवाओं से अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना के वार्षिक टेक्निकल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी कुमार का खिताब सरकाघाट के शौर्यवीर के नाम

एएम नाथ। मंडी 4 मार्च । छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आज महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग में अंडर-17 मंडी कुमार के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!