चेतावनी : गढ़शंकर-नंगल सड़क बनाई जाए नही तो किया जाएगा जोरदार संघर्ष

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर-नंगल मार्ग को बनाने की खातिर ट्रक यूनियन गढ़शंकर में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा विशेष बैठक की गई।
बैठक में संबोधित करते हुए प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू, चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो व कैप्टन करनैल सिंह ने कहा कि गढ़शंकर-नंगल मार्ग ओवरलोड टिप्पर व भारी ट्रैफिक के कारण टूटा है। जिस पर आए दिन कोई न कोई हादसा हुआ रहता है और लोगों की कीमती जाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ओवरलोड माइनिंग वाले वाहन यहां से धड़ल्ले से निकल रहे हैं। जबकि सरकार ट्राली वालों को पकड़ कर खानापूर्ति करने में लगी है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को इस मार्ग की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि 31 मई तक सडक़ बनाने को लेकर कार्य शुरु न किया गया तो उनका संगठन संघर्ष शुरु करेगा। इ मौके पर सतवंत सिंह, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, मलकीत सिंह थांदी, इकबाल सिंह, गुरदेव सिंह, कुलविन्द्र सिंह, जुझार सिंह मट्टू, गुरदयाल सिंह, ओंकार सिंह व सोनू कूलेवाल विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Hoshiarpur on the path of

MLA started the construction work of lanes in ward number 46 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Apri 12 : MLA Bram Shankar Jimpa said that continuous development work is being done in all the wards of Hoshiarpur so...
article-image
पंजाब

जनता बुक डिपो के समाजसेवी रविंदर कुमार काला ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने किया काला से मुलाकात, पर्यावरण जागरूकता को लेकर हुई चर्चा होशियारपुर/दसूहा/ दलजीत अजनोहा :  पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जनता बुक डिपो के संचालक...
article-image
पंजाब

5 करोड़ नहीं दिए तो…..कबड्डी प्रमोटर रूपा से मांगी रंगदारी, गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा के नाम से दी गई धमकी

मोहाली :  पंजाब के कबड्डी को प्रमोट करने वाले रूपा सोहाना से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताया है। धमकी दी कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं IPS सुधीर चौधरी?….ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन : जिन्हें सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभर में सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना हो रही है। इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!