चेयरमैन पंजाब एस.सी भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन ने जिले के 40 लाभार्थियों को 20.90 लाख रुपए के सौंपे कर्जे व सब्सिडी के मंजूरी पत्र

by

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को एक करोड़ सब्सिडी जारी: मोहन लाल सूद
प्रदेश में लाभार्थियों को स्व रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से मुहैया करवाए जाएंगे करीब 8.25 करोड़ रुपए के ऋण
होशियारपुर, 25 फरवरी:
पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्त कारर्पोरेशन के चेयरमैन मोहन लाल सूद ने बताया कि कार्पोरेशन की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को स्व रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से एक करोड़ रुपए की सब्सिडी जारी कर दी गई है, जिससे अलग-अलग बैंकों द्वारा इन लाभार्थियों को करीब 8.25 करोड़ रुपए के ऋण उपलब्ध हो जाएंगे। वे आज होशियारपुर में जिले के अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को ऋण व सब्सिडी के मंजूरी पत्र सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के 40 जरुरतमंद लाभार्थियों को 20.90 लाख रुपए के मंजूरी पत्र सौंपे, जिनमें 16.90 लाख रुपए के ऋण 4 लाख रुपए की सब्सिडी शामिल है।
चेयरमैन मोहन लाल सूद ने बताया कि यह प्राप्ति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के प्रयासों से मुख्य मंत्री कैप्टन पंजाब अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री की ओर से कोविड-19 की महांमारी के दौर के दौरान कार्पोरेशन को चालू वित्तिय वर्ष के दौरान शेयर कैपिटल व सब्सिडी के कुल 792.53 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं व भविष्य में करीब 170 लाख रुपए और जारी होने की उम्मीद है।
मोहन लाल सूद ने बताया कि इससे पहले भी मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से अनुसूचित जाति के 14260 गरीब ऋण धारकों के 50 हजार रुपए तक के ऋण माफ करते हुए 45.41 करोड़ रुपए की राहत दी गई थी। उन्होंने कहा कि कार्पोरेशन के कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से इसके अलावा अन्य अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत अब तक 405 लाभार्थियों को 703.58 लाख रुपए का और ऋण भी मुहैया करवाया जा चुका है व इस चालू वर्ष के अंत तक अधिक से अधिक लाभार्थियों को भी ऋण मुहैया करवा दिया जाएगा। कार्पोरेशन की ओर से ऋण वितरण के साथ-साथ अब तक 811.46 लाख रुपए ऋण की वसूली भी की गई है जो कि प्रशंसनीय है।
इस मौके पर जिला मैनेजर विजय कुमार, सहायक जिला मैनेजर नरेश्वर सिंह, सहायक जिला मैनेजर राज रानी, सरपंच बहि जुगण कुराड़ी, सरपंच तनूली व अन्य लाभार्थी भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांवों रुड़की खास और गढ़ी मट्टो के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान : सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं

गढ़शंकर : 10 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रुड़की खास और गढ़ी जट्टा (मट्टो) में जनसभाओं को संबोधित किया...
article-image
पंजाब

आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत योज्य लाभार्थियों के ई-कार्ड बनाने के कार्य में लाई जाए और तेजी: अपनीत रियात

अब तक जिले में 23991 लाभार्थी ले चुके हैं 18,81,47,669 रुपए के इलाज की सुविधा योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार को वार्षिक 5 लाख रुपए तक सरकारी व सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पताल में हैं कैशलैस...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने हार को ‘विनम्रतापूर्वक’ स्वीकार करने के लिए टंडन को दिया धन्यवाद : लेकचरारों को जल्द नियमित करने का आश्वासन दिया – मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 17 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को “2024 की हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी खेप

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो 419 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50...
Translate »
error: Content is protected !!