चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती में कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए : प्रतिभा सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात के दौरान उठाई मांग

by

शिमला : विभिन्न बोर्ड व निगमों में आगामी दिनों में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती में कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए। यह मांग हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात के दौरान उठाई। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि हिमाचल सरकार में जो नियुक्तियां हो रही हैं? क्या वह उनके ध्यान में हैं या नहीं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह ने सालों से लग्न के साथ पार्टी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को विभिन्न बोर्ड व निगमों में तैनाती देने का आग्रह किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुछ दिनों में ही नगर निगम शिमला और अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए प्रदेश में संगठन को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत है। यही वजह रही कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि संगठन का हर नेता व कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें सरकार में पूरा मान-सम्मान व अधिमान मिले।
राजनीति के जानकारों की मानें तो हिमाचल सरकार में आधा दर्जन से ज्यादा बोर्ड-निगमों में अब तक एक गुट के ज्यादातर नेताओं को ही एडजस्ट किया गया है। इससे हॉली लॉज धड़ा अपने आपको अपेक्षित महसूस कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

विद्यालय के छात्र अमन ने 93% प्रतिशत अंक हासिल किए। बद्दी, 17 अप्रैल (तारा) : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला बरोटीवाला ने हर साल की तरह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये के नोटो का चलन बंद करने के आदेश :2000 रुपये के नोट 30 सितंबर बैंको में जमा हो सकेंगे

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूर दराज के गांवों तक भी मदद पहुंचाएँ मदद, हम सहयोग को तैयार: जयराम ठाकुर

सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे जयराम ठाकुर, पूजा  कर प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद एएम नाथ। मंडी :  जयराम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की रेड : आयुष्मान भारत में गड़बड़ी के चलते कांग्रेस नेताओं के दो अस्पतालों पर कसा शिकंजा, आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं को लेकर जांच, चंडीगढ़ और पंजाब में भी छापेमारी

एएम नाथ। शिमला : ईडी ने हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब समेत 19 जगहों पर छापेमारी की। हिमाचल में 40 वाहनों में 150 अधिकारियों की टीम कांगड़ा और ऊना में अलग अलग जगह दस्तावेज खंगाल रही...
Translate »
error: Content is protected !!