चैत्र मास मेले के लिए सजा बाबा बालक नाथ मंदिर

by
दियोटसिद्ध 13 मार्च :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो जाएंगे। पूरा महीने तक चलने वाले इस मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र मेले के लिए विशेष रूप से सजा दिए गए हैं।
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त अमरजीत सिंह वीरवार को पूजा-अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेले का शुभारंभ करेंगे।
डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि मेले के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में यातायात एवं कानून व्यवस्था, पेयजल और बिजली की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA Brahma Shankar Jimpa Donates

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.25 : In a gesture prioritizing humanitarian service and public welfare, Hoshiarpur MLA Brahma Shankar Jimpa has donated two ambulances to the Civil Hospital in Hoshiarpur from Punjab government’s Rangla Punjab Fund. Flagging...
article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन जब्त : आरोपी कई पाकिस्तानी तस्करों के सीधे था संपर्क में

तरनतारन : तरनतारन पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से  करके पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव...
article-image
पंजाब

गेहूं की खरीद का आंकड़ा 2.5 लाख मीट्रिक टन से हुए पार, किसानों के खातों में की जा चुकी है 471.70 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 02 मई: जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा ढाई लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है व बीती शाम तक मंडियों में पहुंची 261262 मीट्रिक टन गेहूं में से 261168 मीट्रिक...
article-image
पंजाब

डॉ. धीरज शर्मा ने एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड माहिलपुर में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में कार्यभार संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संगठन एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अपने माहिलपुर कार्यालय में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में डॉ. धीरज...
Translate »
error: Content is protected !!