चोरी के तीन मोटरसाइकिलों के सामान समेत दो युवक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख की हिदायत अनुसार डीएसपी नरिंदर सिंह के निर्देशों में राजीव कुमार मुख्य थाना अधिकारी गढ़शंकर की अगुवाई में एएसआई कौशल चंद्र की पुलिस पार्टी चोरी के तीन मोटरसाइकिलों के सामान समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एएसआई कौशल चंद्र पुलिस दल के साथ गश्त के दौरान बस स्टैंड गरशंकर पर मौजूद थे तभी मोहल्ला जोड़ियां वार्ड नंबर 1 गढ़शंकर निवासी कुलदीप कुमार मोहिंदर राम ने कहा कि उसने अपना मोटरसाइकिल नंबर पीबी-24-बी-4070 खद्दर भंडार वाली गली में खड़ा किया हुआ था जिसे बलराज सिंह उर्फ टोनी पुत्र मोहन सिंह निवासी मोरांवाली चोरी करके ले गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और प्राथमिक जांच के दौरान आरोपी बलराज सिंह उर्फ टोनी पुत्र मोहन सिंह मोरांवाली थाना गढ़शंकर और दलवीर सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलविंदर सिंह मोरांवाली थाना गढ़शंकर को 2 और मोटरसाइकिलों समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल के सभी कलपुर्जों को अलग कर लिया था। पुलिस द्वारा दोषियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने पश्चात गहराई से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

रेहड़ी वाले सिर्फ टेक-अवे की दे सकेंगे सर्विस, रेहड़ी पर खिलाने पर होगी पाबंदी

खाद्य पदार्थ की रेहड़ी वालों को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक की छूट के आदेश जारी होशियारपुर I  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने खाद्य पदार्थों की रेहड़ी लगाने वालों को रोजाना...
article-image
पंजाब

बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार : संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद

फरीदकोट : साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा को बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की...
पंजाब

विभोर साहिब बलजीत की कनाडा में मौत : 15 दिन बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचा था, आज अंतिम संस्कार

नंगल। नंगल के गांव विभोर साहिब बलजीत की कनाडा में मौत हो गई थी। 15 दिन बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचा था तो पूरे गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों में हुई बहस , फिर कर डाली हत्या : दोस्त इकटठे बैठकर पी रहे थे शराब, मामूली बहस से हाथोपाई और फिर दातर से हमला कर घायल कर जलती आग में फेंका, जलने से हुई मौत

गढ़शंकर । गांव चक्क हाजीपुर में प्रवासी मजदूरों के शराब पीते समय हुए झगड़ में एक प्रवासी मजदूर ने अपने दोस्त को दातर से हमला कर घायल करने के बाद जलती आग में फेंक...
Translate »
error: Content is protected !!