चोरी के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार : चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामद

by

पुनीत महाजन  : चंडीगढ़, 4 जून I  चंडीगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर चोरी (हाउस लर्किंग एवं थेफ्ट) के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी भी कर ली है। इस कार्रवाई से मामले का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) के.एम. प्रियंका के निर्देशन तथा एसडीपीओ सेंट्रल दलबीर सिंह एवं थाना प्रभारी सारंगपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार की निगरानी में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
मामले के अनुसार 2 जून 2026 को थाना सारंगपुर में धानास निवासी नंदिनी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 22 मई को अपने परिवार सहित बिहार गई हुई थी। इस दौरान पड़ोसियों ने उनके घर में चोरी होने की सूचना दी। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि मकान का ताला टूटा हुआ था और घर से करीब 14 तोला सोना तथा चांदी के आभूषण, जिनमें पायल, झुमके एवं नोज पिन आदि शामिल थे, चोरी हो चुके थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ बिल्ला (18 वर्ष) निवासी स्मॉल फ्लैट्स, धानास तथा धरम कुमार (19 वर्ष) निवासी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धानास के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस के अनुसार जांच अभी जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी से पहले संभावित मकानों की रेकी करते थे और फिर सुनसान समय में वारदात को अंजाम देते थे। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी अपनी नशे एवं अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
चंडीगढ़ पुलिस ने इस सफलता को टीमवर्क और पेशेवर जांच का परिणाम बताते हुए नागरिकों से भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सियूहणी में बेटियों के नाम पर किया पौधारोपण

एएम नाथ। हमीरपुर 06 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत आरंभ किए गए 100 दिन के विशेष अभियान के दौरान जिले भर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला ‘सुरक्षित निर्माण मॉडल’ में अव्वल – सीएम ने जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर कांगड़ स्कूल की चाहत और राजवीर को किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 14 अक्तूबर. : ऊना जिला ‘सुरक्षित निर्माण मॉडल’ को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अव्वल रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ‘समर्थ-2024’...
article-image
पंजाब

33 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने रखा शिलान्यास

गढ़शंकर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोगों के साथ सीधा संवाद और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए गांव ऐमा...
Translate »
error: Content is protected !!