चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

by

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स में लोग पैसों के अलावा बहुत से जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी रखते हैं। जब पर्स चोरी हो जाता है तो पैसों के साथ ये जरूरी दस्तावेज भी चले जाते हैं। लेकिन एक चोर ने पर्स चोरी करने के बाद ऐसी दरियादली दिखाई कि जिसका पर्स चोरी हुआ था, उसने भी चोर को धन्यवाद दिया।

चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:  दरअसल, पंजाब के जलालाबाद से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चोर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए चोरी किए गए जरूरी दस्तावेज वापस लौटा दिए। घटना जलालाबाद के घांगा कलां गांव की बताई जा रही है। यहां जसविंदर सिंह नाम का व्यक्ति माथा टेकने श्री अमृतसर साहिब गया था। वहां उनका पर्स चोरी हो गया। उनके पर्स में Aadhaar Card, PAN Card और लगभग 7,000 रुपये नकद थे। पर्स चोरी होने के बाद जसविंदर सिंह काफी परेशान हो गए थे। नकदी से ज्यादा उनको जरूरी डॉक्यूमेंट की चिंता सता रही थी।

चोर ने पेश की  मिसाल :   हालांकि चोर ने कैश अपने पास रख लिया, लेकिन इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए उसने जसविंदर सिंह के महत्वपूर्ण दस्तावेज डाक के माध्यम से उनके घर भेज दिए। जसविंदर ने इस घटना की जानकारी प्रशासन को नहीं दी, क्योंकि उनके लिए सबसे बड़ी राहत यह थी कि उनके जरूरी दस्तावेज उन्हें वापस मिल गए।

लिफाफा देखकर चौंक गए जसविंदर सिंह:   यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह एक असामान्य घटना है, जिसमें चोर ने पैसों की चोरी के बावजूद दस्तावेजों को लौटा दिया, जो कि आमतौर पर नहीं देखा जाता। हाल ही में जसविंदर सिंह को डाक से एक लिफाफा मिला। उन्होंने जब उसे खोला तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। जसविंदर ने देखा कि लिफाफे में उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वार्षिक समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों को मिलती है प्रेरणा व प्रोत्साहन- सत्ती

ऊना : 12 सितंबर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जखेड़ा में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सत्ती ने...
article-image
पंजाब

माहिलपुर और हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया उद्घाटन

पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जनता को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध – रौड़ी माहिलपुर/होशियारपुर, 23 सितंबरः डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईफोन से ईडी को कुछ उम्मीदें : केजरीवाल उसका पासवर्ड नहीं बता रहे : ईडी के एप्पल कंपनी से किया संपर्क , एप्पल ने कहा डेटा को रिकवर करने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई दिनों से ईडी की हिरासत में हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमाम प्रयासों के बावजूद जांच अधिकारी उनसे विशेष कुछ निकलवा नहीं पाए हैं।अब...
article-image
पंजाब

पंजाब की स्थिति भयावह होती जा रही : राजा वड़िंग

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज अमृतसर में हुए बम विस्फोट के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विस्फोट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!