चौथे दिन का शुभारंभ गतका खेल से हुआ : खेल एवं युवक विभाग के सचिव ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

by

होशियारपुर, 19 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित “खेडां वतन पंजाब दियां-2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन का शुभारंभ आज आउटडोर स्टेडिय होशियारपुर में गतका खेल से किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इन खेलों में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनकी उम्र 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक थी। यह खेल प्रतियोगिताएं 16 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2024 तक विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित की जाएंगी।

      जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आज के गतका खेल के अंडर-14 फाइनल इवेंट्स में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सिंगल सोटी व्यक्तिगत इवेंट में बागपुर सतौर की गगनप्रीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल नंदाचौर की समरीन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फ्री सोटी व्यक्तिगत इवेंट में श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल पंडोरी खजूर की मनमीत कौर ने पहला और सरकारी हाई स्कूल तेली चक्क की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सिंगल सोटी टीम इवेंट में बागपुर की टीम पहले और गरना साहिब की टीम दूसरे स्थान पर रही।

इसी तरह  अंडर-17 गतका लड़कियों के फाइनल इवेंट में गरना साहिब की एकमपीम कौर ने सिंगल सोटी व्यक्तिगत में पहला स्थान और बाबा फतेह सिंह जी अखाड़ा की अमनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। गढ़का खेल के शेष इवेंट्स के फाइनल मुकाबले आगामी दिनों में आयोजित किए जाएंगे।

      इस अवसर पर खेल एवं युवक सेवाएं विभाग पंजाब के सचिव सरबजीत सिंह, सहायक डायरेक्टर खेल परमिंदर सिंह ने होशियारपुर में चल रही खेलों का निरीक्षण किया। खेल सचिव ने स्टेडियम का दौरा किया और खिलाड़ियों व कोचों से उनकी समस्याओं और खेल उपकरणों से संबंधित मांगों पर चर्चा की। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारी और अन्य कर्मियों की समस्याओं का भी संज्ञान लिया और जल्द ही उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में 102946 लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है दो अरब दस करोड़ रुपए : : सोम प्रकाश

होशियारपुर 21 मार्च:  केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक को बीच सड़क चाकू से गोदा : 2 हफ्ते पहले हुई थी सुमित की शादी

चंडीगढ़:  चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की हत्या की वारदात हुई है। सेक्टर-38 में 30 साल के युवक को सरेआम चाकू से गोद दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही...
पंजाब

दो गुटों में पंद्रह मिनट चली गोलिया, पुलिस के पहुचने से पहले सभी फरार

बटाला : गुरदासपुर जिले के अंतर्गत पड़ते तहसील बटाला में तीन बजे के अर्बन स्टेट में स्थित शिअद के प्रत्याशी सुच्चा सिंह छोटे के कार्यालय के निकट लगभग पंद्रह मिनट गोलियां चली। जिससे इलाके...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.30 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 296 Recruit Constables (Male) of Batch Nos. 271 & 272 was held with grandeur at the Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary...
Translate »
error: Content is protected !!