छलका दर्द जय राम ठाकुर का … सुक्खू सरकार पर लगा दिए गंभीर आरोप

by

एएम नाथ । मंडी : आपदा से सबसे ज्यादा मंडी जिला प्रभावित हुआ है। मंडी का सराज क्षेत्र तो पूरी तरह तबाह हो गया है, जिसको पैरों पर खड़ा होने में सालों लग जाएंगे।लेकिन सुक्खू सरकार को जो मदद करनी चाहिए, नहीं हो रही है।

 त्रासदी में ही एक हजार करोड़ का नुकसान : जय राम ठाकुर ने कहा कि राजस्व मंत्री को ऐसे बयानों से क्या आनंद की अनुभूति हो रही है? राजस्व मंत्री अभी तक एक बार भी मंडी के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने नहीं गए. जय राम ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला को 30 जून की रात को आई त्रासदी में ही एक हजार करोड़ का नुकसान हो गया।

अकेले 500 करोड़ का नुकसान तो PWD विभाग को हुआ है. बदले में मुख्यमंत्री ने मंडी जाकर मात्र एक करोड़ ही दिए. सराज में 500 परिवार बेघर हैं, जो अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं. सबसे बड़ी चिंता उनके पुनर्वास की है, क्योंकि 2 माह बाद सर्दी आ जाएगी।

सड़कों की दुर्दशा के चलते सेब मंडियों तक कैसे पहुंचाया जाएगा  :  जय राम ठाकुर ने कहा कि ऐसे में उन लोगों के रहने के लिए सरकार कम्युनिटी शेल्टर बनाए. दूसरी चिंता सेब की फसल की है कि क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा के चलते सेब मंडियों तक कैसे पहुंचाया जाएगा. पानी की योजनाएं बह चुकी हैं, उनको रिस्टोर करने में वक्त लगेगा।

जय राम ठाकुर ने बताया कि पानी का संकट खड़ा हो जाएगा, सरकार इसको लेकर भी जल्द कुछ करे. NGO संस्थाएं और अन्य लोग मंडी में मदद कर रहे हैं. उनके कहने पर दो दर्जन जेसीबी ठेकेदारों ने सड़क खोलने के लिए लगाई है।

 दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से मदद की मांग करेंगे :  जय राम ठाकुर बोले, मैं 20 दिन सराज में लगाकर आया हूं, वहां सब कुछ तबाह हो चुका है, जीवन को पटरी पर लाने में समय लगेगा. इसलिए जो लोग सहायता कर सकते हैं, वह आगे आएं।

उन्होंने कहा कि आपदा में सरकार उनके जख्मों को न कुरेदे, बल्कि जल्द कैबिनेट की बैठक बुलाकर विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें. वह दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से मदद की मांग करेंगे. सरकार को इस तरह की आपदा की स्टडी करवाकर कारणों की जांच करनी चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में छह जिलों में चुने अध्यक्ष : अब सिर्फ ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। नौ जिलाध्यक्ष रविवार को चुने गए थे। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

मंडी। जिले के वल्लभ डिग्री कॉलेज के कैंपस में 2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 छात्राएं एक दूसरे पर खूब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद् वार्ड करियां के हुए सीमांकन में हो शुद्धिकरण : मनोज ….वक्तपुर वार्ड को खत्म करना गलत निर्णय : नीलम….तीसा का एक जिला परिषद वार्ड बढ़ाना जरूरी : त्रिलोक

  एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा में हाल ही में जो जिला परिषद् वार्ड का सीमांकन हुआ है हम उसके बिलकुल भी समर्थन में नहीं हैं। क्योंकि सीमांकन जब होता है तो मैप के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने कोहबाग स्कूल में वार्षिक वितरण समारोह में की शिरकत : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का विक्रमादित्य सिंह ने दिया आश्वासन

शिमला, 29 दिसंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी उप-तहसील के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहबाग के वार्षिक पारितोषिक वितरण...
Translate »
error: Content is protected !!