छह रैलियां निकाल कर किया पंजाबी भाषा चेतना रैलियों का आगाज : भाषा विभाग ने एक समय में

by

होशियारपुर : 15 फरवरी:
21 फरवरी को आ रहे अंतर्राष्ट्रीय मां बोली दिवस से पहले भाषा विभाग कार्यालय होशियारपुर की ओर से लोगों में पंजाबी भाषा के प्रचार व प्रसार को उजागर करने के उद्देश्य से छह स्थानों पर पंजाबी भाषा चेतना रैलियों का आगाज एक तरह शहर में एक मील का पत्थर स्थापित किया गया। होशियारपुर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी हिदायतों के अनुसार 21 फरवरी से पहले जिले के सभी सरकारी/अर्ध सरकारी/ विभागों/ संस्थानों/ निगमों/ बोर्डों/शिक्षा संस्थानों/पब्लिक व प्राईवेट दुकानों आदि के नाम/ मील पत्थर/ साइन बोर्ड आदि पंजाबी भाव गुरमुखी लिपी में लिखे जाएं। यदि नाम किसी अन्य भाषा में लिखना हो तो गुरमुखी लिपी के बाद दूसरी भाषा में लिखा जा सकता है। अपनी भाषा के मान-सम्मान के लिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।
चेतना रैलियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए खोज अधिकारी डा. जसवंत राय ने बताया कि भाषा विभाग की ओर से एक समय में 11 बजे सुबह आज छह रैलियां निकाली गई। विद्या मंदिर माडल स्कूल के विद्यार्थी जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से माहिलपुर अड्डा चौक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटा घर के बच्चे सैशन चौक तक, हाई स्कूल नई आबादी के विद्यार्थी शिमला पहाड़ी चौक तक, हाई स्कूल कमालपुर के विद्यार्थी प्रताप चौक तक, रेलवे मंडी कन्या स्कूल की छात्राओं ने सरकारी कालेज तक व डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने स्कूटर-मोटर साइकिलों पर सवार होकर सारे शहर में पंजाबी भाषा के बैनरों से तैयार किए ई-रिक्शा के साथ लंबी रैली निकाली। विद्यार्थियों ने हाथों में पंजाबी भाषा के मान-सम्मान व 21 फरवरी से पहले बोर्डों के नाम गुरमुखी में लिखने की अपील करने वाली तख्तियां पकड़ी हुई थी। इस मौके पर प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा, प्रिंसिपल शोभा रानी, सीमा रानी, दिप्ती, रणदीप कौर, सुरजीत राजा, पूर्ण सिंह, मनिंदरजीत कौर, प्रमोद कुमारी, इकबाल कौर, डा. हरप्रीत सिंह, जुगल किशोर, पवन कुमार, मनिंदरजीत कौर, मनमोहन शर्मा, कमलेश रानी, राज बहादुर, जतिंदर सिंह, हरकमल सिंह व स्कूलों-कालेजों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरी के बाईक स्मेत एक बाईक चोर काबू

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने नवांशहर शहर रोड पर गांव देनोवाल खुर्द के मोड़ के पास नाकाबंदी दौरान एक बाईक चोर को काबू करने में सफलता हासिल की है।              ...
article-image
पंजाब

ADC Holds Meeting on Republic

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.8 : Additional Deputy Commissioner (Development) Nikas Kumar chaired an important meeting today with officials from various district administration departments to review preparations for the tableaux to be showcased on Republic Day. The...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 बेटों को पहले हो चुकी थी मौत : गोद ली बेटी ने लगाई अब फांसी, सुसाइड नोट में लिखा डाला अपना दर्द

रोहित जसवाल l अंब(ऊना)  :  18 साल की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है।  उसे तीन साल की उम्र में गोद लिया था। फांसी के फंदे से लटका देखा तो...
Translate »
error: Content is protected !!