छात्रा कामनी मिन्हास ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में की जीत दर्ज : डीएवी कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की कॉमर्स विभाग की छात्रा

by

गढ़शंकर : 1 अगस्त : डीएवी कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की कॉमर्स विभाग की छात्रा कामनी मिनहास पुत्री पवन कुमार ने और आर्म रेस्लिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर अपना, डीएवी कॉलेज तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल कमलइंद्र कौर ने खुशी प्रकट करते बताया कि उनकी संस्था की छात्रा कामिनी मिनहास ने ना केवल पंजाब राज्य व हरियाणा राज्य में हुई चैंपियनशिप में क्रमश गोल्ड मेडल तथा सिल्वर मेडल जीते बल्कि हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय स्तरीय आर्म रेस्लिंग चैंपियनशिप में कांस्य का तमगा तथा प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपना, अपने अभिभावकों, अपने स्कूल तथा शहर का नाम रोशन किया है। इस मौके प्रिंसिपल कमलइंद्र कौर ने उसके माता-पिता तथा उसके कोच को हार्दिक बधाई दी और मेधावी छात्रा को और प्राप्तियां करने का आशीर्वाद दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

शिवसेना नेता पर 3 निहंगों ने बीच सड़क तलवारों से हमला कर क्या गंभीर घायल : आरोपियों ने शिव सेना के गनमैन की रिवॉल्वर भी छीनी

लुधियाना : लुधियाना में आज दोपहर को शिवसेना नेता संदीप थापर पर सिविल अस्पताल के बाहर 3 निहंगों ने बीच सड़क तलवारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान मौजूद गनमैन संदीप से उसकी...
पंजाब , समाचार

बीबीएमबी कर्मचारियों से मीटिंग ना करने से गुस्साए कर्मचारियों ने सतलुज सदन में बीबीएमबी चेयरमैन का किया घेराव,

चेयरमैन ने पहले मान्यता प्राप्त यूनीयन से मीटिंग करने से किया इंकार,बाद में मसला बड़ता देख की मीटिंग यूनीयन की फैमिली स्पोर्ट फंड की मांग मान ली जाएगी:चेयरमैन नंगल भास्कर संवाददाता: बीबीएमबी की मान्यता...
article-image
पंजाब

रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. अरविंदर कौर और छात्रा आरती कुमारी सम्मानित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. अरविंदर कौर और कॉलेज की छात्रा आरती कुमारी को पंजाब सरकार, पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और युवा सेवाएं...
article-image
पंजाब

पंचायत चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने कर दी बड़ी घोषणा :शपथ पत्र में तथ्य गलत पाए जाने पर जीत गए तो भी रद्द हो गया नतीजा – राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी की जगह कहा दे सकते स्वयं घोषणा पत्र

गढ़शंकर : पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी को लेकर बड़े बदलाव करते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए साफ़ कर दिया कि...
Translate »
error: Content is protected !!