छात्रा से अश्लील हरकत पर टीचर सस्पेंड : सलूणी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा विभाग ने जांच बिठाई

by

एएम नाथ। चम्बा : सलूणी उपमंडल की एक सरकारी प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक द्वारा छात्रा से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत के मामले पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह ने आरंभिक जांच के बाद आरोपी अध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा विभाग ने जांच बिठाई थी। इसके लिए बीईईओ सुंडला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच अधिकारी ने कलस्टर अधिकारी, छात्रा की माता, सीएचटी, एसएमसी कमेटी और इस घटना को लेकर अध्यापक की ओर से लिखे माफीनामे को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके साथ ही आरोपी अध्यापक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज भी करवाया जा रहा है।

बताते चलें कि उपमंडल की एक सरकारी प्राथमिक पाठशाला में छात्रा से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया था। आरोपी अध्यापक ने छात्रों के अभिभावकों से लिखित तौर पर माफी मांग कर मामले को अपने स्तर पर निपटा लिया था, मगर किसी व्यक्ति ने माफीनामे की कापी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस माफीनामे के वायरल होने के बाद मचे हडकंप से शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। उधर, शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत आनंद ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा बीईईओ सुंडला को सौंपा गया है। बीईईओ मामले की जांच में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच के बाद आरोपी अध्यापक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया

थानाकलां : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया। यह अभयारण्य 7.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। कुल 300 बेसहारा पशुओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर.एस. बाली ने किया राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का शुभारंभ

एएम नाथ। सुन्दरनगर, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह बाली ने आज सुन्दरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का विधिवत शुभारंभ...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal Youth Leaders

Hoshiarpur/Mar 27/Daljeet Ajnoha : In a gesture of appreciation, youth leaders of the Shiromani Akali Dal (SAD), led by senior vice-president Randhir Singh Bharaj, visited the residence of the party’s newly appointed senior vice-president...
Translate »
error: Content is protected !!