छे अगस्त को कार्याकारी इंजीनियर के कार्यालय का घेराव : पांच अगस्त को शाम तक पीने के पानी की सप्लाई नहीं शुरू हुई तो

by

गढ़शंकर। बीत ईलाके के गांव मलकोवाल में लगी बाटर स्पलाई सकीम के गत आठ दिन से खराब होने के कारण में आठ गावों पीने के पानी की स्पलाई ठप होने से परेशान लोगो ने इकत्र होकर लोगो ने बाटर स्पलाई सकीम पद प्रर्दशन किया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर कल पांच अगस्त शाम तक पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो छे अगस्त को कार्याकारी इंजीनियर बाटर सप्लाई के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान बाटर स्पलाई विभाग, प्रशासन व सरकार के खिलाफ लोगो ने जमकर नारेवाजी की।
इस दौरान ने बिभिन्न व्क्ताओं ने गांव मलकोवाल, गद्दीवाल, कानेवाल, रतनपुर, भवानीपुर भगतां व जगातपुर सहित आठ गावों को पीने का पानी आठ दिन से नहीं मिल रहा। इन सभी गावों में पीने के पानी का कोई और स्त्रोत नहीं है। लेकिन विभाग ने आठ दिन में पानी का एक भी टैंकर नहीं भेजा। जिसके चलते लोगो को पीने के पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मोटर खराव हो भी जाए तो तीन दिन में उसकी रिपेयर करवा कर दोबारा पानी की सप्लाई शुरू की जा सकता है। लेकिन बाटर स्पलाई विभाग की घटीया कारगुजारी के चलते सात दिन बाद मोटर रिपेयर होकर आई और वह भी पाने से पहले ही खराब निकली। जिससे साफ है कि मोटर रिपेयर में घटीया मटीरियल उपयोग किया गया होगा। उन्होंने कहा कि हम पंजाब सरकार से मांग करते है कि बाटर सप्लाई विभाग की बीत ईलाकें मे ंलगी मोटरों के बार बार खराब होने और बार बार रिपेयर करने की जांच विजीलैंस से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि लीकेज रिपेयर कई महीने नहीं होती लेकिन हर महीने लाखों के बिल रिपेयर के डाले जाते है। इसलिए यह पूरा मामला जांच का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कल पांच अगस्त को पीने के पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो छे अगस्त को कार्याकारी इंजीनियर के कार्यालय का घेराव आठ गावों के ईलावा ईलाके के लोग करेगें। इस दौरान कामरेड रामजी दास चौहान, अजायब सिंह , सरपंच जसपाल कानेवाल, सरपंच सरवेश कुमार, सरपंच सुरिंद्र पाल, अकाली नेता अवतार सिंह, शमशेर सिंह, कमलजीत सोढ़ी, जसवीर सिंह, सोनू आदि मौजूद थे।
फोटो: बाटर सप्लाई सकीम मलकोवाल पर प्रर्दशन करते लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नीति आयोग इंडेक्स में पंजाब सबसे नीचे; दीवान ने मान सरकार को आर्थिक बदहाली के लिए घेरा

लुधियाना, 13 मार्च: आम आदमी पार्टी की भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला करते हुए, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव

चंडीगढ़ : मेयर चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा पार्षद गुरुचरण सिंह काला ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी को टक्कर देने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईफोन से ईडी को कुछ उम्मीदें : केजरीवाल उसका पासवर्ड नहीं बता रहे : ईडी के एप्पल कंपनी से किया संपर्क , एप्पल ने कहा डेटा को रिकवर करने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई दिनों से ईडी की हिरासत में हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमाम प्रयासों के बावजूद जांच अधिकारी उनसे विशेष कुछ निकलवा नहीं पाए हैं।अब...
पंजाब

जीजा ने अपने दो सालों को गोली मारी : गोली मारने के बाद फरार, दोनों घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया

अमृतसर :मजीठा कस्बे में एक जीजा ने पारिवारिक रंजिश में मंगलवार को अपने दो सालों को गोली मार खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। तलवंडी नाहर गांव निवासी जीजा बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला अपने एक...
Translate »
error: Content is protected !!