‘छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या’, रंगेहाथ पकड़ी गई पत्नी तो ने पति को दी धमकी

by

मुरादाबाद : जिले के मझोला थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई। जहां घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हो गया। महिला पति के साथ घर चली गई। आरोप है कि घर पहुंचकर महिला ने पति को धमकी दी है वह उसे छोड़ दे नहीं तो अपने प्रेमी से ही उसकी हत्या करा देगी।

मझोला थाना (Majhola Police Station) क्षेत्र में रहने वाले युवक की शादी दो साल पहले कुंदरकी क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी है। युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। उसने इसकी शिकायत ससुराल में की तो पत्नी के घरवाले उसे ही धमकाया कि अगर हमारी बेटी को बदनाम करोगे तो दहेज उत्पीड़न के केस में जेल भिजवा देंगे। इसके बाद युवक शांत हो गया और उसने पत्नी को टोकना भी बंद कर दिया।

पति के ड्यूटी पर जाते ही घर पर आया बीवी का आशिक

सुबह पति जैसे ड्यूटी पर चला गया था। घर में उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी। सुबह करीब दस बजे एक अंजान युवक उसके घर में घुस आया। आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी युवक को दी। पति घर पहुंचा तो युवक उसके घर में पत्नी के साथ मौजूद मिला। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए और युवक को दबोच लिया।

शादी से पहले से महिला से संपर्क में था

सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले गई। जहां पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह शादी से पहले महिला के संपर्क में था। उसने ही कॉल कर उसे अपने घर बुलाया था। घंटों चली पंचायत के बाद महिला पति के साथ घर चली गई। इसके बाद युवक को भी पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

युवक का आरोप है कि घर पहुंचकर पत्नी ने उसे धमकी दी कि वह अपने प्रेमी से उसकी हत्या करा देगी। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा (Majhola police station in-charge RP Sharma) का कहना है कि दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद महिला पति के साथ चली गई थी। दोनों पक्षों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता ने किया खारिज बोले, हिमाचल में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है एएम नाथ। नाहन :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला परिषद में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किंगल में आयोजित किया विधिक साक्षरता शिविर

शिमला 09 नवंबर – राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत महादेव पैलेस किंगल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को ऊना विस क्षेत्र के गांव रायपुर सहोड़ां में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

ऊना, 20 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर आम लोगांे की समस्याओं के निदान, लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में 116 करोड़ रुपये की लागत से 45 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किए

ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका: जय राम ठाकुर ऊना, 19 नवंबर – सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही सार्वजनिक वितरण...
Translate »
error: Content is protected !!