जंगली मुर्गा’पर क्यों मचा है इतना सियासी बवाल? पहले ‘समोसे’ पर भी घिर चुकी सुक्खू कांग्रेस सरकार

by

एएम नाथ । हिमाचल में कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्लेट तक पहुंचने से पहले उनके लिए मंगवाए गए ‘सरकारी समोसे’ के गायब होने को लेकर काफी राजनीतिक विवाद हो चुका है।अब राज्य में ‘जंगली मुर्गे’ पर बवाल हो रहा है और एक बार फिर इसके केंद्र में कांग्रेस सरकार के मुखिया सीएम सुक्खू ही हैं।

इस बार मामला ज्यादा गंभीर है, क्योंकि जिस ‘जंगली मुर्गे’ को मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित डिनर में परोसे जाने के आरोप हैं, वह ‘लुप्तप्राय प्रजातियों’में शामिल है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के लिए आयोजित डिनर में कथित रूप से ‘जंगली मुर्गा’परोसे जाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

डिनर में ‘जंगली मुर्गा’ परोसा गया- भाजपा इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी कर चुकी है, जिसमें खुद सीएम को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने स्वयं ही अपने साथ गए सहयोगी के प्लेट में ‘जंगली मुर्गा’रखने को कहा है। हालांकि, बाद में सीएम ने इन आरोपों का खंडन किया है। भाजपा ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि शिमला से दूर टिक्कर में आयोजित एक डिनर में ‘जंगली मुर्गा’परोसा गया,जिसमें सीएम भी मौजूद थे। जबकि, जंगली मुर्गा ‘लुप्तप्राय प्रजातियों’ में शामिल है।लेकिन, सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार कर कहा है कि विपक्ष मुद्दा-विहीन राजनीति कर रहा है और गांव वालों ने ‘देसी मुर्गा’पकाया,जिसे दूसरे लोगों को परोसा गया, क्योंकि ‘हम तो खाते नहीं।’

भाजपा ने शेयर किया सीएम का दोनों वीडियो :  नेता प्रतिपक्ष जयराज ठाकुर ने बीजेपी के एक्स का एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें मुख्यमंत्री एक डिनर में शामिल नजर आ रहे हैं। वीडियो में सीएम को कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है, ‘इनको दो जंगली मुर्गा, हमें थोड़ी खाना है।’

दरअसल सुक्खू अपने सहयोगी के लिए इसे (जंगली मुर्गा) परोसने के लिए कह रहे हैं। सीएम के साथ शुक्रवार की रात उस डिनर में हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बाद में बीजेपी नेताओं की ओर से डिनर का एक कथित मेन्यू में साझा किया गया, जिसमें कथित रूप से 12वें स्थान पर ‘जंगली मुर्गा’ का जिक्र था।

जंगली मुर्गा लुप्तप्राय प्रजाति में शामिल- हिमाचल भाजपा के प्रवक्ता और प्रदेश में पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज चेतन बरागटा ने एक बयान में कहा, ‘यह हैरान करने वाला है कि मुख्यमंत्री जिस डिनर में शामिल हुए उसमें एक संरक्षित प्रजाति परोसी गई। जंगली मुर्गा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 और वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम 2022 के शेड्यूल 1 में एक लुप्तप्राय प्रताजित के रूप में दर्ज है।’

 एक्स पोस्ट में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने लिखा था :  ‘संरक्षित प्रजातियों का सेवन करने वाले लोगों को जुर्माना और जेल की सजा दी जाती है। लेकिन, मुख्यमंत्री जी मेन्यू छपवाते हैं और फिर अपने मंत्रियों को अपने सामने ही उसका स्वाद लेते हुए देखते हैं। क्या इसे ही आप सिस्टम चेंज कहते हैं?’

भाजपा कर रही कार्रवाई की मांग : धर्मशाला से बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने वन विभाग के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

 सुक्खू ने अब कर दिया दावा- ‘देसी मुर्गा’था : भाजपा  की ओर से जारी हमलों के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक बयान जारी कर सफाई दी, ‘गांव वालों ने डिनर में देसी मुर्गा परोसा था,लेकिन मैंने मना कर दिया, क्योंकि मैं यह नहीं खाता। स्वास्थ्य कारणों से मैं ऑयली और नॉन-वेजिटेरियन फूड नहीं खाता। लेकिन, क्योंकि जय राम जी को कोई और मुद्दा नहीं मिलता, उन्होंने हमारे गांव वालों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की सोची। विपक्ष के नेताओं के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं रह गया है और सिर्फ गांव वालों की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं।

मुद्दा-विहीन राजनीति कर रहा विपक्ष- सीएम ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर बेवजह का मुद्दा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पहाड़ी राज्य होने की वजह से यहां के लोगों के लिए मांसाहारी भोजन उनके जीवन का हिस्सा है।

जंगली मुर्गों के शिकार और हत्या पर सख्त प्रतिबंध  :  नाम ना छापने के नाम पर  एक डीएफओ ने बताया है कि ‘हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गे  की कम से तीन से चार प्रजातियां हैं। ये प्रजातियां वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम,2022, जो कि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 के अपडेटेड वर्जन है, के शेड्यूल 2 के तहत संरक्षित हैं। जंगली मुर्गों के शिकार और हत्या पर सख्त प्रतिबंध है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत-पाक सीमा पर पंजाब सरकार ने तैनात किया एंटी-ड्रोन सिस्टम, करीब 51 करोड़ की लागत से हुआ शुरू

तरनतारन : ड्रोन के माध्यम से पंजाब में मादक पदार्थों की खेपें भेजकर पाकिस्तान द्वारा नापाक इरादों को अंजाम देने में कसर नहीं छोड़ी जाती। पाक की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए...
article-image
पंजाब

On the auspicious occasion of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 8 : Today, on the auspicious occasion of Raksha Bandhan, Kids Public School organized a self-composed poetry writing competition for the students. The School Director and Principal, Mrs. Aarti Sood, also actively participated...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस शासन में भी अब योगी मॉडल : हिमाचल में रेहड़ी-पटरी, ढाबा मालिकों को लगानी होगी नेमप्लेट

रोहित भदसाली। शिमला  : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी अब ‘योगी मॉडल’ अपनाती नजर आ रही है. हिमाचल प्रदेश में भी अब यूपी की तरह रेहड़ी-पटरी और ढाबा मालिकों को दुकन के बाहर...
Translate »
error: Content is protected !!