जंडियाला मोड़ पर पुलिस अधिकारी पर फायरिंग, यूट्यूबर और ड्राइवर गिरफ्तार

by

पहचान पत्र मांगने पर भड़का आरोपी, ग्लॉक-19 पिस्टल से किए दो फायर; चौकी इंचार्ज की सतर्कता से बची जान, ढाबे की दीवार में लगी गोलियां

जालंधर। थाना सदर के अंतर्गत उप-चौकी जंडियाला मोड़ पर शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शॉकर ने पहचान पत्र मांगे जाने पर ड्यूटी पर तैनात चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह पर विदेशी पिस्टल तान दी और फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिस अधिकारी की सतर्कता के चलते वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस टीम ने मौके पर ही यूट्यूबर और उसके ड्राइवर को काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चौकी इंचार्ज नरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ जंडियाला मोड़ पर तैनात थे। फगवाड़ा की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो को टॉर्च की रोशनी देकर रोका गया।

पुलिस ने चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो उसने कथित तौर पर लाइसेंस दिखाने से इनकार कर दिया। देर रात बाहर घूमने का कारण पूछने के बाद बगल की सीट पर बैठे मनी शॉकर से पहचान पत्र मांगा गया। पुलिस के मुताबिक, पहचान पत्र निकालने के बहाने आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर चौकी इंचार्ज पर तान दी।

स्थिति को भांपते हुए नरिंदर सिंह ने तुरंत आरोपी की दाईं बाजू पकड़कर झटका दिया। इसी दौरान आरोपी ने ट्रिगर दबा दिया और दो गोलियां चल गईं। निशाना चूकने के कारण दोनों गोलियां पास स्थित राहुल राज स्पेशल नान ढाबे की दीवार में जा लगीं।

फायरिंग के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और आरोपी से हथियार कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस की प्राथमिक तलाशी में आरोपी के कब्जे से ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक-19 पिस्टल बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, पिस्टल में तीन गोलियां लोड थीं, जबकि घटनास्थल से दो चले हुए कारतूसों के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के पास विदेशी हथियार पहुंचने के स्रोत समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के नए शैक्षणिक वर्ष का प्रॉस्पेक्टस जारी

गढ़शंकर,  10 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य डाॅ. जंग बहादुर सिंह राय विशेष...
article-image
पंजाब

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अड्डा झूगियां में चक्का जाम कर मोदी खट्टर का पुतला फूंका

किसानों पर मोदी व खट्रट सरकार पर किए लाठीचार्ज कर सावित कर दिया कि अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचारी भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर हरियाणा में किसानों के पर किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार : वसुंधरा राजे से नवनिर्वाचित विधायकों के मिलने का क्रम जारी

जयपुर : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी किसे चुनेगी इस पर सस्पेंस के बीच कुछ नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सिविल लाइंस स्थित...
article-image
पंजाब

ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने वाले चुनावी स्टाफ के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफ.आई.आर, अब तक 71 कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है शुरु

चुनाव स्टाफ गंभीरता व निष्पक्षता से निभाए चुनावी ड्यूटी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की कोविड टैस्टिंग रिपोर्ट को ही मिलेगी मान्यता, जाली दस्तावेज सामने आने पर संबंधित अस्पताल/लैब व प्राप्तकर्ता पर भी दर्ज होगी एफ.आई.आर...
Translate »
error: Content is protected !!