जगात खाना-ऊना वाया हंडोला बस सेवा को वीरेंद्र कंवर ने दिखाई हरी झंडी

by

ऊना, 26 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जगात खाना से ऊना वाया हंडोला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवर ने कहा कि यह बस प्रातः 8 बजे जगात खाना से वाया हंडोला होते हुए प्रातः 9.30 बजे के करीब ऊना पहुंचेगी। वहीं शाम को यह बस 5.15 बजे चलेगी और सांय 6.45 बजे जगात खाना पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस बस सेवा के शुरू होने से जहां जगात खाना व हंडोला के स्कूली बच्चे समय पर स्कूल पहुंचेंगे, वहीं स्थानीय लोगों को भी इस बस सेवा का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की काफी लंबे अरसे से चल रही मांग को राज्य सरकार ने आज पूर्ण कर दिया है। वीरेंद्र कंवर ने इस रूट पर बस की सुविधा मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेश में रोजगार: यूएई में डिलीवरी राइडर्स के लिए आवेदन 22 नवंबर तक ; नून फूड एलएलसी में आकर्षक वेतन के साथ सीधी भर्ती

एएम नाथ। मंडी, 20 नवम्बर : विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम हिमाचल प्रदेश सरकार उपक्रम द्वारा संयुक्त अरब अमीरात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशे के कारण पांचवें बेटे की हुई मौत : पांचवे बेटे ने इलाज दौरान अस्पताल में तोड़ा दम..चार बेटों की नशे के कारण ही 2018, 2019, 2021 और 2023 में हो चुकी मौत

अमृतसर / सुल्तानपुर लोधी  : सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पंडोरी में चार बेटों को नशे के कारण वाली एक मां के 5वें बेटे की  गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में इलाज दौरान आखिरी सांस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री का जय राम सरकार पर सीधा आरोप : जयराम सरकार के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर सिर्फ सौदा या सिफारिश

ऊना : गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला सरकार और पुलिस की मिलीभगत से संभव नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*हरोली से शिमला के लिए चलेगी नई बस सेवा : उपमुख्यमंत्री 11 अक्तूबर को करेंगे शुभारंभ*

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अक्तूबर. जनता को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग हरोली–ऊना–शिमला के बीच नई बस सेवा शुरू करने का रहा है। यह बस...
Translate »
error: Content is protected !!