जज के नाम पर 30 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में वकील और बिचौलिया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ । बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे एक नामी वकील और बिचौलिये को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वकील की पहचान सेक्टर 15 निवासी जतिन सलवान के रूप में हुई है जोकि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत करता है।

वहीं उसका साथी सतनाम सिंह पेशे से प्रापर्टी डीलर है। इन दोनों को सीबीआइ ने वीरवार देर रात सेक्टर 9 से पकड़ा था। शुक्रवार को इन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बुड़ैल जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई बठिंडा में तैनात जज की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीबीआई को इस मामले में कुछ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका है। सीबीआइ के मुताबिक दोनों तलाक के एक मामले में रिश्वत मांग रहे थे। इनके खिलाफ फिरोजपुर के रहने वाले हरसिमरनजीत सिंह ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन का तलाक का केस बठिंडा की अदालत में लंबित है। एडवोकेट जतिन सलवान ने उस केस में उनके हक में फैसला करवाने का दावा करते हुए 30 लाख रुपये मांगे। इधर, हरसिमरनजीत ने इस बारे में सीबीआई को सूचना दे दी। सीबीआइ ने वकील को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। वकील और बिचौलिये ने शिकायतकर्ता को सेक्टर 9 के एक कैफे बुलाया। वहां सीबीआई की टीम पहले से मौजूद थी। वहां सीबीआई ने उन्हें रिश्वत की रकम की पहली किस्त के चार लाख रुपये के साथ दबोच लिया।

सीबीआई के पास आरोपित वकील की रिकार्डिंग भी है जिसमें वह रिश्वत की रकम को स्वीकार कर रहा है। आरोपित रिकार्डिंग में कह रहा है कि ””””रिश्वत दे पैसे कदी घट नहीं हुंदे”””” यानी रिश्वत की रकम कभी कम नहीं होती।

 गिरफ्तार हो चुका है  पहले भी एडवोकेट  :  एडवोकेट जतिन सलवान को 2016 में चंडीगढ़ पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक बिजनेसमैन सुखबीर सिंह शेरगिल के ड्राइवर को 2.6 किलो अफीम और 15 लाख रुपये जाली करेंसी के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला था कि शेरगिल को फंसाने के लिए कुछ लोगों ने मिलकर यह साजिश रची थी, जिनमें एडवोकेट सलवान का भी नाम शामिल था।

इस मामले में सलवान और अन्य लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, हालांकि बाद में एडवोकेट सलवान को जमानत मिल गई थी। सलवान समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए। टूर्नामैंट के समापन...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी के होशियारपुर कैम्पस में 8वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

होशियारपुर, 8 मार्च : तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्पोर्ट्स की अहमियत अति जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ चिंतन का वास होता है, जो विद्यार्थी जीवन को आगे बढ़ने की शक्ति देता है!...
article-image
पंजाब

निजी अस्पताल में बतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला से मारपीट करने के आरोप में अस्पताल की मालिक डॉक्टर के डॉक्टर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 22 नवंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने अस्पताल में  वतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला  के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेज रफ्तार टिप्पर ने 16 वर्षीय युवक को कुचला , मौके पर मौत : गुस्साए परिजनों ने पुलिस थाने के समक्ष दो घंटे लगाया जाम

ड्राइवर को पकड़ने तथा ड्राइवर व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उठाया जाम गढ़शंकर :  13 जून : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर सिविल अस्पताल के निकट तेज रफ्तार टिप्पर...
Translate »
error: Content is protected !!