जज ने सुनाई फांसी की सजा : हत्यारोपी फूट-फूटकर रोने लगी और बोली जज साहब, प्लीज मुझे बख्श दो, मेरे भी दो बच्चे हैं – ढाई साल की बच्ची दिलरोज की निर्मम हत्या के मामले में परिवार को मिला 3 साल बाद इन्साफ

by

लुधियाना : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में नवंबर 2021 में ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर की निर्मम हत्या करने वाली पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। महिला ने बच्ची दिलरोज को पहले किडनैप किया। इसके बाद गड्‌ढा खोदकर उसे जिंदा दफना दिया। जिससे ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर की मौत हो गई थी।

दिलरोज कौर की हत्या की दोषी महिला नीलम को जब फांसी की सजा सुनाई गई तो वह जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगी। उसने जज से रहम की अपील की। नीलम ने कहा, ‘जज साहब, प्लीज मुझे बख्श दो। मेरे भी दो बच्चे हैं।’ इस पर टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि इस तरह के मामले में कोई अपील नहीं बनती। नीलम ने 28 नवंबर 2021 को शिमलापुरी इलाके से बच्ची दिलरोज को स्कूटी पर किडनैप कर सलेम टाबरी इलाके में गड्ढा खोद कर जिंदा दफन कर दिया था। इस मामले में बीते शुक्रवार को सेशन जज मुनीष सिंघल की अदालत ने उसे दोषी ठहराया था।

उल्लेखनीय है कि तीन साल की मासूम बच्ची दिलरोज कौर को उसकी पड़ोसी महिला नीलम चॉकलेट दिलाने का बहाना देकर साथ ले गई थी। आरोपी महिला ने बच्ची को जिंदा दफनाने से पहले उसे गड्ढे में पटककर मारा था। इसी से बच्ची के माथे और सिर पर चोट लगी। नीचे गिरते ही बच्ची तेज-तेज चिल्लाने लगी। इसके बाद भी महिला को दया नहीं आई। उसने बच्ची के मुंह में मिट्टी भरने के बाद उसे दफना दिया और वहां से फरार हो गई।
तलाकशुदा है दोषी महिला , खुद के हैं दो बच्चे : नीलम तलाकशुदा थी और अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके परिवार के साथ ही रह रही थी। वह अक्सर इलाके में लोगों के साथ झगड़ा करती रहती थी, जिस कारण इलाका निवासी काफी परेशान थे। नीलम के परिवार वालों ने यह घर बेच दिया था और किसी अन्य जगह पर शिफ्ट होने वाले थे। घर का आधा सामान शिफ्ट कर लिया गया और बाकी का सामान शिफ्ट होना था। मोहल्ले में आखिरी दिन था तो उसने सोची समझी साजिश के तहत ही बच्ची को अगवा किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मित्र मंडल, मंत्रिमंडल पर भारी …मुख्यमंत्री न मंत्रियों की सुनते हैं, न अधिकारी मंत्रियों की : जयराम ठाकुर

मानसून में प्रशासनिक लापरवाही पर घेरा, जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में दो दिवसीय बिभिन्न विषयों के मेले का आयोजन

गढ़शंकर l सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में दो दिवसीय बिभिन्न विषयों के मेले का आयोजन किया गया। पहले दिन 27 अक्टूबर 2025 को विज्ञान और गणित से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!