जनकौर हार में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल परियोजनाओं का DC ने किया निरीक्षण

by
ऊना, 25 जून उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर हार में प्रस्तावित राजीव गांधी राजकीय राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल और हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जनकौर हार में स्कूल के लिए 117 कनाल भूमि का चयन किया गया है, जिसे शिक्षा विभाग के नाम पहले ही हस्तांतरित किया जा चुका है। साथ ही, 24 कनाल भूमि हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित की गई है। इस हेलीपोर्ट के निर्माण से आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट के लिहाज से जिले में एक नई सुविधा उपलब्ध होगी।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। ये संस्थान प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होंगे, जिनमें स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समग्र विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
उन्होंने बताया कि ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों ऊना, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ में भूमि चयन और औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं, और निर्माण कार्य की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऊना क्षेत्र में जनकौर हार, हरोली में बढ़ेड़ा, गगरेट में संघनई, चिंतपूर्णी में लडोली तथा कुटलैहड़ में बंगाणा (बोट) को निर्माण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। संघनई में तो निर्माणकार्य भी तेजी से चल रहा है।
इससे पूर्व, उपायुक्त ने रामपुर पुल के समीप रोड़ा में निर्माणाधीन हेलीपैड परियोजना का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कॉन्शियस प्लैनेट-द वे फॉरवर्ड कार्यक्रम में भाग लिया

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कॉन्शियस प्लैनेट- द वे फॉरवर्ड कार्यक्रम में भाग लिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की पत्नी के ट्वीट पर भड़कीं स्वाति मालीवाल : स्वाति मालीवाल ने ताना मारा – जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता, उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी

बिभव कुमार को SC से जमानत मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक तस्वीर पोस्ट किया। उस पोस्ट को लेकर अब स्वाति मालीवाल भड़क गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ताबड़तोड़ छापेमारी : डोंकी रूट केस में ED ने की ट्रेवल एजेंट्स के दफ्तरों व घरों पर रेड

चंडीगढ़ : ईडी ने भारतीयों को ‘डंकी रूट’ के जरिए अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वीरवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया। उनके मुताबिक, एजेंसी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा हिमाचल में संगठनात्मक विस्तार, पूर्व सैनिक और खेल प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां : 6 प्रदेश सह-संयोजक और 5 जिला संयोजक नियुक्त, खेल प्रकोष्ठ में 4 प्रदेश सह-संयोजकों सहित 10 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी

एएम नाथ। शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ और खेल प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। दोनों प्रकोष्ठों में प्रदेश सह-संयोजकों के...
Translate »
error: Content is protected !!