जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा में कार्यक्रम आयोजित : जनजातीय उपमंडल भरमौर व पांगी में भी भव्य समारोह आयोजित

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में भगवान विरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्व प्रथम कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
अमित मेहरा ने जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री केंद्रों का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात जनजातीय क्षेत्र भरमौर से पारंपरिक लोक गायकों रोशन व कंचन की जोड़ी ने मुसादा गायन के रूप में शिव भजन प्रस्तुत किया जबकि युवा मंडल सामरा के कलाकारों द्वारा सुप्रसिद्ध गद्दी लोक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां प्रदान की गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 35 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बिहार के जमुई में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को बचत भवन सभागार में वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया
इस अवसर पर एडीएम अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती,एसी टू डीसी पीपी सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुरेंद्र सुमन, बउपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1500 रुपये प्रतिमाह देने को मंजूरी प्रदान : 2401 एसएमसी शिक्षकों को सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से लाया जाएगा अनुबंध आधार पर, कम्प्यूटर साईंस) के 985 पद भरने को भी स्वीकृति दी

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं से किए वायदे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA राम कुमार के तीन टिपर और एक पोकलेन मशीन जब्त

एएम नाथ ।सोलन :  मानपुरा थाने के तहत हांडा कोंडी में कोलका माता मंदिर के पास खनन करते हुए पुलिस ने तीन टिपर व एक पोकलेन को पकड़ा है। आरोप है कि यह टिपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों में चलाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां – कुलबीर सिंह राणा

एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देशए एम नाथ। भरमौर :एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-शिमला वोल्वो बस सेवा का विधायक नीरज नैयर ने किया शुभारंभ

चंबा से प्रातः 7:30 बजे तथा शिमला से प्रातः 6:00 बजे चलेगी वोल्वो बस बाया पठानकोट, जसूर, तलवाड़ा, ऊना, चंडीगढ़ व सोलन से होकर गुजरेगी वोल्वो बस सेवा एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!