जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा, 13 नवंबर :   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में 15 नवंबर को जनजातीय नायक एवं आदर्श बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला के बचत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य शिविर के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और कार्यक्रम से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि जिला भर में 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर ज़िला चंबा के विकासखंडों की सूची के अनुसार चयनित ग्राम पंचायतों में कार्य सूची (एजेंडा) को अनुमोदन प्रदान करने के लिए 15 नवंबर को विशेष ग्राम सभा की बैठक भी आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष पर बिरसा मुण्डा सहित अन्य जनजातीय गौरव के जीवन, कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ज़िला चम्बा में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अन्तर्गत जनजातीय परिवारों की परिपूर्णता के लक्ष्य को हासिल करने और उनकी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से 156 गांवों का चयन किया गया है।
बैठक में सहायक आयुक्त पीपी सिंह, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, अर्थशास्त्री विकास विनोद कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र सिंह ठाकुर, ओएसडी शिक्षा उमाकांत, डॉ हरित पुरी व  जिला समन्वयक मनोहर नाथ उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम से जल्द छंटेगी सियासी धुंध : कांगड़ा संसदीय सीट में उम्मीदवारों की लिस्ट में डलहौजी से पूर्व विधायक आशा कुमारी टॉप पर

प्रतिभा के इनकार से मंडी में कांग्रेस को झटका, तीन सीटों पर दो-दो संभावित चेहरे एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल में लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस के चेहरों पर छाई धुंध जल्द छंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डंपिंग साइट से बदबू और प्रदूषण का खतरा : लोगों ने DC मंडी से मांगा समाधान

एएम नाथ। नेरचौक : नगर परिषद नेरचौक की कंसा चौक स्थित सॉलिड वेस्ट डंपिंग साइट को आबादी से दूर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण : ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

ऊना, 20 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तेलका में गहरी खाई में लुढ़का टैंपो 24 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के तेलका क्षेत्र में एक गाड़ी खाई में गिरी। इस वाहन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!