जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का प्रवास कार्यक्रम जारी

by

14 से 19 अक्तुबर को पांगी और भरमौर का करेंगे दौरा

परियोजना सलाहकार समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :-राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 14 से 19 अक्तुबर तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ताता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व मंत्री 14 अक्तुबर को सायं 9 बजे शौर (पांगी) पहुंचेंगे उनका रात्रि ठहराव वन विभाग के अतिथि गृह शौर में रहेगा। 15 अक्तुबर को राजस्व मंत्री प्रातः 9:30 बजे मिंधल माता मंदिर जाएंगे व स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे इसके पश्चात साच स्थित कस्तूरबा गाँधी स्कूल का दौरा करेंगे व दोपहर 1:30 बजे कुलाल गांव के लिए बनने वाले सम्पर्क मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
16 अक्तुबर को जनजातीय विकास मंत्री प्रातः 10:30 बजे परियोजना सलाहकार समिति व दोपहर 1 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राजस्व मंत्री सांय 5 बजे जिला स्तरीय फुल यात्रा मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
17 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजस्व मंत्री धरवास स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे व 10:30 बजे तिस्सा के लिए रवाना होंगे। विभागीय प्रवक्ताता ने बताया कि दोपहर 1 बजे बागवानी विकास मंत्री तीसा पहुंचेंगे और बागवानी विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले बागवानी शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे व उनका रात्रि ठहराव अतिथि गृह तीसा में रहेगा।
18 अक्तुबर को जनजातीय विकास मंत्री प्रातः 9 बजे भरमौर के लिए प्रस्थान करेंगे व दोपहर 2:30 बजे अतिरिक्त आयुक्त सम्मेलन कक्ष भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति और स्थानीय क्षेत्र विकास समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
राजस्व मंत्री 19 अक्तुबर को प्रातः 10 बजे लेच पंचायत का दौरा करेंगे व जन समस्याएं सुनने के पश्चात बाद दोपहर 3 बजे काँगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – मुकेश अग्निहोत्री

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि रोहित भदसाली ।शिमला, 16 अगस्त – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओरेन इंटरनेशनल, सिटी सेंटर होशियारपुर में युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए किया गया प्रेरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) के अवसर पर ओरेन इंटरनेशनल, सिटी सेंटर होशियारपुर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कौशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से...
Translate »
error: Content is protected !!