जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी , बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे : कांग्रेस

by

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध वोट डालने वाले कांग्रेस के छह विधायकों को भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में टिकट दिया है और हिमाचल प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे। प्रदेश की जनता भली-भाँति वाकिफ़ है कि छह नेताओं ने अपना ईमान भारतीय जनता पार्टी को बेचा और पार्टी के साथ ग़द्दारी की है। सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने पहली बार अपने विधायक को बिकते देखा है, इससे उनका असली चेहरा मतदाताओं के सामने बेनक़ाब हो गया है। उन्होंने कहा कि सवा साल के भीतर ही इन नेताओं ने हिमाचल प्रदेश पर उप-चुनाव का बोझ थोप दिया। बाग़ियों को अपने लालच का सच प्रदेश की जनता के सामने स्वीकार करना चाहिए और अपने कुकृत्यों के लिए माफ़ी माँगनी चाहिए।

मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेक व स्वच्छ छवि वाले नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम घोषित होते ही भाजपा के प्रत्याशी ढूँढे नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा को अपनी पार्टी में प्रत्याशी तक नहीं मिले और कांग्रेस के बाग़ियों को टिकट दिया है। ऐसे में मुक़ाबला कांग्रेस की असली टीम बनाम कांग्रेस की नकली टीम के बीच है और प्रदेश की जनता असली कांग्रेस टीम को विजयी बनाएगी।

दोनों ने कहा कि भाजपा का कच्चा चिट्ठा पूरे प्रदेश के सामने खुल चुका हैं। भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध साजिश को स्पॉन्सर किया है और अब भाजपा नेता अपनी संलिप्तता को नकार नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नापाक इरादों को जनता भांप चुकी है और सत्ता की लालसा में अंधे हो चुके भाजपा नेताओं को सबक़ सिखाने के लिए तैयार बैठी है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के ख़िलाफ़ जनता का गुस्सा उबल रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव व छह सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा को मुँह की खानी पड़ेगी। यह बात तय है कि भाजपा के सभी उम्मीदवार उप-चुनाव में बुरी तरह से पिटेंगे और उनकी ज़मानत तक ज़ब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जन-बल पर पूरा भरोसा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 बर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान : पुलिस को मिला सुसाइड नोट

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोलन के एक क्षेत्रीय अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक छात्रा को फंदा लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में पोस्टपेड से प्रीपेड होंगे बिजली मीटर : प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में बिजली के मीटर अब स्मार्ट मीटर में बदले जा रहे हैं जिन्हें चरणबद्ध ढंग से प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर में बदला जाएगा।प्रथम चरण में सभी सरकारी कार्यालयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पहुंचे सोलन

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी 15 अगस्त के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आके सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल में विपक्ष के विधायकों द्वारा बताए एक भी काम नहीं हुए तो बैठक का क्या अर्थ : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायक दल विधायक प्राथमिकता बैठक का करेगा बहिष्कार , सरकार दुर्भावना से हमारे विधायकों और उनके परिवार को कर रही है प्रताड़ित, जनप्रतिनिधियों की बजाय नकारे हुए कांग्रेस नेताओं को मिल रही है तवज्जो...
Translate »
error: Content is protected !!