जनता द्वारा नकारने पर हताशा में हद से ज्यादा गिर रही है कांग्रेस : जयराम ठाकुर

by

दिल्ली की कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी निकृष्टता की पराकाष्ठा

लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, गालियां देने और अपमानित करने का नहीं

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का विरोध न करके हिमाचल के नेताओं गिराई देवभूमि की गरिमा

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक और अमर्यादित नारों की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा, कुंठा और गिरते वैचारिक स्तर का स्पष्ट प्रमाण है। प्रधानमंत्री के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं के मानसिक दिवालियापन और जनता द्वारा नकार दिए जाने की हताशा है। इसी कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आला नेताओं द्वारा बार-बार नरेंद्र मोदी को चुनने वाली जनता और प्रधानमंत्री का अपमान किया जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे-जैसे देश की जनता कांग्रेस को नकारती जा रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस अपने नैतिक और राजनीतिक स्तर से लगातार गिरती जा रही है। मुद्दों, नीतियों और जनहित के सवालों पर चर्चा करने में असफल कांग्रेस अब गाली-गलौज और घटिया नारेबाज़ी की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। बिहार में भी कांग्रेस और उसके नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया और उसकी ऐतिहासिक दुर्गति सबके सामने है। कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री का अपमान करके वह अपने हारे नकारे नेताओं की खुशामद भले कर ले देश वासियों का विश्वास नहीं जीत सकती है। जिस तरह बिहार में कांग्रेस की राजनीतिक दुर्गति हुई, उसी तरह आने वाले समय में देश भर में कांग्रेस दुर्गति होगी। देशवासियों द्वारा नकारने के बाद कांग्रेस की यह अराजकता और निकृष्टता की पराकाष्ठा को यह देश कभी माफ नहीं करेगा। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की संस्कार और मर्यादाहीन टिप्पणी करने वालों को यह देश आगे भी सबक सिखाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली की इस रैली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे और उनकी मौजूदगी में प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के विरुद्ध इस तरह के नारे लगाए गए और उन्होंने इसका विरोध भी नहीं किया। यह न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की गरिमा और छवि को भी ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भय और भ्रष्टाचार के पंजे से मुक्त होकर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की नकारात्मक और ओछी राजनीति का सहारा ले रही है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस घटिया कृत्य के लिए कांग्रेस के नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
——————————
मंडी गग्गल चैल चौक जंजैहली सड़क के लिए 137.40 करोड़ की स्वीकृति पर जताया आभार

जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कामंडी गग्गल चैल चौक जंजैहली सड़क के लिए सीआईआरएफ के तहत 137.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ सराज विधान सभा क्षेत्र में ही एक हजार करोड़ का नुकसान : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता बार–बार आ रही आपदा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानों ने पालमपुर में सीखे खुंब उत्पादन के गुर

ऊना, 29 अक्तूबर – किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार सृजन हेतू बागवानी विभाग ने जिला ऊना के किसानों के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती करने और उसके बेहतर रखरखाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली जून से 500 एमएल की पानी की प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल प्रतिबंधित : प्रबोध सक्सेना

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी पहली जून से सभी सरकारी कार्यक्रमों व होटलों में पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पी.ई.टी.) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के ट्रेनियों ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस

सन्तोषगढ़ । 21 जून :   भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में गत दिवस इन्टरनैशनल योग दिवस मनाया गया इस प्रोग्राम के...
Translate »
error: Content is protected !!