जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by
बालीचौकी में कहा, मुख्यमंत्री के झूठ से हुआ कांग्रेस को हरियाणा में नुकसान,  भाजपा नेताओं को नसीहत देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें मुख्यमंत्री
एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी फिजूलखर्ची कम करने के बजाय जनता पर हर रोज़ नया टैक्स थोप रही है। बिना सोचे समझे ऐसे मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं जिससे इस पहाड़ी प्रदेश की पूरे देश में जग हसाई हो रही है। आज इनके आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा हर उस वर्ग को झेलना पड़ रहा है जो सरकार को टैक्स तो देता है लेकिन उसके बदले सरकार उन्हें सहूलियतें देने के बजाय कई तरह के टैक्स लगाकर परेशान कर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का मॉडल इनके राष्ट्रीय नेताओं ने हरियाणा में भी चलाने का प्रयास किया लेकिन वहां की प्रबुद्ध जनता ने  सिर्फ भाजपा पर विश्वास जताते हुए इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रोज़ कोई नया पैंतरा टैक्स उगाही का चलाते हैं और जब विपक्ष जनता की आवाज को बुलंद करते हुए विरोध प्रकट करता है तो तुरंत मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों को आगे कर उन्हें वापस लेते हैं। जनता की नज़र में खुद को अनजान बताते हुए प्रेस में जाकर सिर्फ झूठ ही बोलते हैं कि हमारी सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रशासनिक सचिव ऐसे आर्डर निकालता है तो स्वाभाविक प्रक्रिया है कि वो फ़ाइल मुख्यमंत्री के टेबल से होकर गुजरी होगी लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू हर बार अनभिज्ञता जताकर खुद बचना चाहते हैं जबकि ये टैक्स थोपने का निर्णय उनका ही होता है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है उसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को दोनों राज्यों में उठाना पड़ा है। इनके राष्ट्रीय नेता हिमाचल मॉडल की बातें करते रहे और जनता ने भाजपा की नीतियों पर अपना भरोसा जताया। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चुनाव प्रचार में बाहर थे तो पीछे से उनके विभाग के निर्णय लेकर टैक्स बढ़ाने का काम किसने किया। ये जबाब आज कांग्रेस पार्टी के अंदर उनके ही नेता और विधायक मुख्यमंत्री से पूछ रहे हैं कियूंकी इस निर्णय से कांग्रेस पार्टी की पूरे देश में फ़जीहत हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल और केवल केंद्र के वित्तिय सहयोग से चल रही है। यही बात जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर दौरे में कही तो मुख्यमंत्री सफाई देने मीडिया के सामने आए जबकि ये सच्चाई है कि केंद्र से मदद न मिले तो एक माह भी ये सरकार नहीं चल पाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेताया कि आप भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को नसीहत देने के बजाय काम पर ध्यान दें।
आज पूरे प्रदेश में विकास के काम ठप्प पड़े हुए हैं। सरकार का दिवालिया निकल चुका है। इनके नेता और मंत्री सरकारी पैसों से मौज लूट रहे हैं। निगम बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर सीपीएस तक पायलट लेकर दौड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। पुलिस कांग्रेस नेताओं के घरों की पहरेदारी और आगे पीछे गाड़ियां दौड़ाने में लगा रखी है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि चुनावों से फुर्सत मिली हों तो प्रदेश के हर जिले का भ्रमण कर जनता के दुःख दर्द सुनने की जहमत उठाएं।
इस दौरान उन्होंने भाजपा मंडल सराज के अंतर्गत बालीचौकी में संगठन पर्व भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस अभियान की सफलता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी , बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध वोट डालने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 24 को मंडी के प्रवास पर

रोहित भदसाली।  मंडी, 22 नवम्बर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 24 नवम्बर को मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे वे सुन्दरनगर के समीप महामाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मिलता है मौका – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हंै। डाॅ. शांडिल ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमालय हमारी पहचान और विरासत,  संतुलन के साथ विकास हमारी जिम्मेदारी : राज्यपाल हिमालय परिवार व केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन एएम नाथ। धर्मशाला, 12 सितंबर:* हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!