जनमंच कार्यक्रम में 71 समस्याओं व मांगों में से 36 समस्याओं व 12 मांगो का किया गया निपटारा

by

शिमला :  शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 25वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण पिछले 4 वर्षो से जनमंच के माध्यम से किया जा रहा है। हर गरीब व्यक्ति की छोटी-छोटी समस्याएं होती है, उनकी समस्याओं का निराकरण जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। जनमंच कार्यक्रम की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों के दौरान अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 27 दिसंबर, 2017 को पहले फैसले के तहत वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 70 साल किया गया, जिसके माध्यम से 3 लाख लोगों को लाभान्वित किया गया। इस बजट में मुख्यमंत्री द्वारा पेंशन की आयु सीमा 70 साल से कम कर 60 साल कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को प्रदान की जा रही है। हिमाचल छोटा प्रदेश होने के बावजूद भी यहां पर एम्स, पीजीआई सैटलाइट सेंटर एवं अनेकों मेडिकल कॉलेज है।

उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में कवर नहीं है उन लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से 5 लाख रुपए का हेल्थ बीमा किया जा रहा है। योजना के माध्यम से हिम केयर कार्ड को 3 साल के लिए बनाया जाएगा वहीं सहारा योजना के माध्यम से 3000 रुपए प्रदान किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज धुआं मुक्त राज्य बना है। भारत सरकार की उज्जवला योजना में जो लोग लाभ नहीं ले सके थे उन लोगों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत अब 3 सिलेंडर मुफ्त में प्रदान किए जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी प्रदान की जाएंगी वहीं 60 से 125 यूनिट बिजली की दर 1 रुपए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी मामले में नहीं बख्शा जाएगा कोई भी कसूरवार : सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सरकार ने 15 दिनों में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और इसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो भारत दूसरा गाल आगे करने के मूड में नहीं : विदेश मंत्री की टिप्पणी सेना के वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों की मौत के बाद आई

नई दिल्ली :  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करते समय भारत दूसरा गाल आगे करने के मूड में नहीं है। जयशंकर ने यह भी कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर.एस. बाली ने किया राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का शुभारंभ

एएम नाथ। सुन्दरनगर, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह बाली ने आज सुन्दरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का विधिवत शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात-डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 61 पदों पर भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन

चुवाड़ी परियोजना कार्यालय ने मांगे आवेदन, 27 और 31 जुलाई को होंगे साक्षात्कार स्थानीय महिलाओं को अवसर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!