जनरल वर्ग के प्रति उपेक्षा बरत रही है आप सरकार : सतीश कुमार सोनी

by
गढ़शंकार।  पंजाब सरकार की तरफ से आम जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की बजाए जो पिछली सरकारों की तरह फ्री बिजली एवं फ्री आटा देने का फार्मुला अपनाया जा रहा है, वह निंदनीय है। इससे जात-पात की विवादित प्रवृति को बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक सतीश कुमार सोनी ने कहा कि गत दिनों ही सीएम भगवंत मान ने निशुल्क बिजली सप्लाई देने के पैकेज का ऐलान किया था परंतु अब जो ऐलान किया गया है, वह असमंजस की स्थिति पैदा करता है। जिसमें कहा गया कि जुलाई महीने से 600 यूनिट बिजली हर वर्ग को फ्री मिलेगी और यदि खपत 600 यूनिट से अधिक हो जाती है तो जनरल वर्ग को पूरे बिल का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि जनरल वर्ग भी गरीब वर्ग से संबंधित है और मीडिल श्रेणी के लोग आयकर का भुगतान कर रहे हैं और पब्लिक सैक्टर में मिलने वाली सुविधाओं का उन्हें भी पूरी तरह से लाभ मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनरल वर्ग के प्रति उपेक्षा बरत रही है और यह पिछली सरकारों की भांति नकारात्मक सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्रवाई से जात-पात की प्रवृति बढ़ जाएगी। जबकि सरकार को इस समय सभी समुदायों को एक साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी वर्गों को एक समान तौर पर सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि फ्री देने का एजेंडा छोड़ कर प्रत्येक वर्ग के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाए ताकि वह गलत संगत का शिकार न हो सकें और पैसे कमा कर स्वयं के परिवार का भलीभांति पालन पोषण कर सकें
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2  महिलाओं सहित 6 पर मामला दर्ज :  नजायज कबजा छुड़ाने के गई पंचायत, राजसव व पुलिस की टीम पर हमला

माहिलुपर -माहिलपुर के गांव बिलासपुर में अदालत के हुक्म पर गली का कबजा लेने गई पंचायत व राजसव और माल विभाग की टीम व पुलिस टीम पर नजायज कब्जा धारकों दुारा हमला करने के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी के प्रयासों से फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 के शौचालय का नवीनीकरण कार्य शुरू

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 23 मई :  सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में पुराने शौचालय के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ आज आरडब्ल्यूए प्रधान परमजीत सिंह द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर एरिया पार्षद...
article-image
पंजाब

श्रावण मास में श्रद्धालुओं ने गगन जी का टीला मंदिर में की पूजा-अर्चना, भोलेनाथ से की विश्व शांति की प्रार्थना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जाओं से सराबोर वातावरण में एमआरसी ग्रुप दसूहा और विजय मॉल दसूहा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का एक विशेष दल प्राचीन गगन जी का टीला मंदिर पहुंचा।...
पंजाब

मर्जी से खोल दी सचिवालय में पार्किंग : एनजीटी की रोक के बावजूद, सुप्रीम कोर्ट कर रहा सुनवाई

शिमला :राज्य सचिवालय में आठ मंजिला पार्किंग को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एनजीटी की रोक के बावजूद शुरू कर दिया है। इस मामले में 29 मार्च 2023 को सुप्रीम कोर्ट में...
Translate »
error: Content is protected !!