जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की रछपाल कौर को अध्यक्ष व निरंजन कौर महासचिव सर्बसमिति से बनी

by

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की 17 मैंबरी कमेटी चयनित
गढ़शंकर : जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर का डेलीगेट इजलास आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई कमलजीत कौर, रछपाल कौर व जसविन्द्र बोड़ा ने की। डा. भाग सिंह हाल में आयोजित समारोह के तहत ध्वजारोहण शांति देवी द्वारा किया गया। उन्होंने महिलाओं को समाज में उनके प्रति बरती जा रही उपेक्षा को लेकर आवाज बुलंद करने को कहा गया।
इस मौके पर प्रेमलता व प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष मट्टू ने महंगाई की समस्या को लेकर जानकारी प्रदान की। जबकि प्रोफैसर सुभाष जोशी, गुरनेक सिंह भज्जल व दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि कुल हिंद किसान सभा सदैव जनवादी स्त्री संगठन के संघर्ष की हिमायत करती रही है। इस उपरांत 17 मैंबरी कमेटी का चयन किया गया। जिसमें रछपाल कौर को अध्यक्ष, निरंजन कौर महासचिव, अमरजीत कौर कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कौर चुंबर सहायक सचिव, नीलम बढोआण सहायक सचिव, कश्मीर कौर व जसविन्द्र कौर को उपाध्यक्ष चुना गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोष पत्र सौंपा डिप्टी स्पीकर रौड़ी को : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी ने पुरानी पेंशन लागू को लागू ना करने को लेकर

गढ़शंकर, 18 सितम्बर: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब राज्य कमेटी के फैसले अनुसार हलका गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को गढ़शंकर, माहिलपुर और कोट फतुही इकाइयों द्वारा ब्लॉक...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी के विधानसभा की अनुमान व हाउस कमेटी का चैयरमैन नियुक्त किए जाने की ख़ुशी में संजय पिपलीवाल की अगुआई में युवाओं ने लड्डू बांटें

गढ़शंकर।  डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की पंजाब विधानसभा की अनुमान व हाउस कमेटी का चैयरमैन नियुक्त करने पर आम आदमी पार्टी के बरिष्ठ नेता संजय पिपलीवाल की अगुआई में अड्डा झुंगीयां में...
article-image
पंजाब

नाबालिग ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया : बैग में करीब 2.5 लाख की नकदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट थे

जालंधर। पठानकोट चौक के पास वीरवार देर रात एक नाबालिग ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया। बैग में करीब ढाई लाख की नकदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट रखे थे। पुलिस को दी...
Translate »
error: Content is protected !!