जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : यादविंद्र गोमा

by
दिसंबर माह तक पूर्ण होगा 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य, आयुष मंत्री ने गदियाड़ा में सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर किया समाधान
एएम नाथ।  पंचरुखी, 12 जुलाई। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
यादविंद्र गोमा आज पंचरुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गदियाड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंचरुखी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
मंत्री ने कहा कि पलम क्षेत्र की 13 पंचायतों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति करने के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही पेयजल योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक एवं सामुदायिक विकास कार्यों को भी समान प्राथमिकता दे रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने महिला मंडल को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए तीन लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गदियाड़ा में बच्चों के लिए पार्क का निर्माण करवाने की भी घोषणा की, ताकि बच्चों को खेल एवं मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पिछले लगभग दस वर्षों से लंबित सड़क के पक्कीकरण का कार्य पूरा होने पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा का आभार व्यक्त किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*जनसमस्याओं के समाधान के लिए म्योल व दरकाटा पहुँचीं कमलेश ठाकुर*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 3 अप्रैल। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर कर गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत आज बृहस्पतिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान का सबसे बड़ा दावा : PM ऑफिस पर मिसाइल हमला, नेतन्याहू गायब

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  ने दावा किया है कि उसने अपने ताजा मिसाइल हमले में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाया है। IRGC का कहना है कि यह एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोली समाज ने जरूरतमंद लोगों को दी आर्थिक सहायता

पट्टा मेहलोग, 22 मार्च (तारा) : जिला कोली समाज कार्यालय कुनिहार ने रविवार को समाज के स्वजातीय जरूरतमंद बंधुओं की आर्थिक सहायता करते हुए उन्हें चैक वितरित किए।समाज के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमा के नाम पर लिए 9.30 लाख, क्रिप्टो करंसी में लगाए और डूब गए : महिला एजेंट पर धोखाधड़ी का मामला

सुंदरनगर में परिवार ने पुलिस को दी शिकायत; तीन साल बाद रकम लौटाने की बात कहकर टालती रही एजेंट, अब पुलिस लेन-देन की जांच में जुटी सुंदरनगर । जीवन बीमा कराने के नाम पर...
Translate »
error: Content is protected !!