जनसमस्याओं को समयबद्ध निष्पादित करें अधिकारी : सुंदर सिंह ठाकुर

by
जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
एएम नाथ। कुल्लू, 27 फरवरी : देव सदन कुल्लू में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने की।
बैठक में विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड, विधायक बंजार सुरिंदर शौरी, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आज़ाद, उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक मदन लाल, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित समिति के गैर-सरकारी एवं सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सड़क, पेयजल, बस सेवा, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की भूमि हस्तांतरण, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित लगभग 70 मदों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त पूर्व में लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।
अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की यह बैठक लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई। बैठक में लगभग 70 से अधिक मदों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें पुराने लंबित मामलों का समाधान भी किया गया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने विषयवार मदें पूर्व में प्रेषित की गई थीं।
अधिकांश शिकायतें सड़कों, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुछ मामलों में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित रहीं। उन्होंने कहा कि आउटर सराज क्षेत्र के आनी और निरमंड उपमंडलों कुछ विभागों के मुख्यालय रामपुर में हैं। बैठक में यह भी संज्ञान लिया गया कि कुछ विभागों के अधिकारी, जिनका मुख्यालय रामपुर अनुपस्थित रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि शिकायत निवारण समिति की बैठकों तक ही सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि गैर-सरकारी सदस्यों द्वारा समय-समय पर उठाए गए मुद्दों का भी नियमित समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी बताया, जिसमें अधिकांश मदों का निपटारा किया गया। भविष्य में इन बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया गया।
उन्होंने कहा कि पोस्ट डिजास्टर और मिटिगेशन कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। बैठक में निर्देश दिए गए
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर शराब ठेके में आधी रात हंगामा, पुलिस और सेल्समैन के बीच मारपीट, जांच शुरू

शराब ठेके पर पुलिस-कर्मचारियों में भिड़ंत, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप एएम नाथ। ऊना :-जिला ऊना के मैहतपुर स्थित एक शराब ठेके में बुधवार देर रात पुलिस और ठेके के कर्मचारियों के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक जिला कार्यालय में शुरू : विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर चर्चा हो सकती

ऊना : हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक देर शाम यहां जिला कार्यालय में शुरू हुई। बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जेजों बाढ़ हादसा : दो लापता शव बरामद, 4 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

रोहित भदसाली :जेजों दोआबा,14 अगस्त:होशियारपुर के जेजों चोअ में हुए बाढ़ हादसे में लापता दो व्यक्तियों के शव मिलने के साथ चार दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। इस रेस्क्यू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, उसकी बेटी को मरा समझ खाई में फेंका, जानिए क्या है ‘रोंगटे’ खड़े कर देने वाली पूरी घटना

करणपुर घाटी में युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव खाई मे फेंक दिया. आरोपियों ने मृतक महिला की बेटी से भी मारपीट...
Translate »
error: Content is protected !!