जन्मदिन की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग : वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by

जीरकपुर : शहर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान की गई हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है. वायरल वीडियो में युवकों को खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए देखा गया है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है, खासकर तब जब यह सब एक भीड़-भाड़ वाली पार्टी में हुआ।

घटना जीरकपुर के ढकोली इलाके के पिकासा होटल की बताई जा रही है. यहां 16 जुलाई की रात एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी के दौरान विक्रम शर्मा नामक व्यक्ति दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर ताबड़तोड़ 5 से 7 राउंड फायरिंग करता नजर आया. यह खतरनाक करतूत पार्टी में शामिल अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बन गई थी. कुछ लोग डरकर पीछे हटते नजर आए, लेकिन आरोपी युवक फायरिंग करता रहा।

वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जन्मदिन के केक काटने के दौरान आरोपी हथियार लहराता है और फायरिंग करता है. घटना की गंभीरता को देखते हुए जीरकपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम शर्मा पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब्जी मंडी गढ़शंकर में मार्केट फीस, लाईसैसों में भ्रष्टाचार व फंडज के दुरपयोग के आरोप लगाते काहन चंद ने उपाध्यक्ष पद से दिया अस्तीफा

गढ़शंकर: सब्जी मंडी एसोसिएशन गढ़शंकर के उपाध्यक्ष काहन चंद ने सब्जी मंडी गढ़शंकर में बड़े स्त्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपने पद से अस्तीफा दे दिया। काहन चंद के मुताविक मेरे दुारा...
article-image
पंजाब

Cancer Awareness Camp in Bhugarni

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.27 : An early cancer detection and eye check-up medical camp, organised by M/S World Cancer Care (a UK-based charitable society) and sponsored by M/S Vardhman Threads Limited, Ludhiana/Hoshiarpur, concluded successfully in Bhugarni...
article-image
पंजाब

चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से किया गया पोलिंग बूथों व वोटर जागरुकता कैंपों का औचक निरीक्षण

होशियारपुर : आगामी विधान सभा चुनावों व कोविड-19 संबंधी भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों को मुख्य रखते हुए आज चुनाव अधिकारी पंजाब हरीश कुमार ने विधान सभा क्षेत्र 41- उड़मुड़ के गढ़दीवाला में स्थित...
article-image
पंजाब

इटली निवासी की हत्या में शामिल पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार : गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो शातिर आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ़ बिक्रम और करण को गिरफ्तार किया है, जो राजा सांसी क्षेत्र में इटली निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!