– जन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए गूगल प्रदेश सरकार के सहयोग से एम्पावरमेंट प्लेटफॉर्म विकसित करेगाः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : गूगल इंडिया के प्रमुख आशीष वट्टल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर में भेंट की और हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं में सकारात्मक बदलाव के दृष्टिगत एआई-संचालित पहलों पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में त्वरित जन सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार करने तथा डिजिटल कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और जन शिकायत निवारण में उन्नत प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित कर रही है। राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में गूगल को विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने कंपनी से राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में निवेश करने पर विचार करने को कहा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रम और रोजगार विभाग के माध्यम से गूगल के साथ मिलकर ‘पीपल्स एम्पावरमेंट प्लेटफॉर्म’ विकसित करने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और कारपेंटर जैसे कुशल सेवा प्रदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और असंगठित क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को जनरेटिव एआई के साथ अपग्रेड करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने और शिक्षण विधियों को आधुनिक बनाने के लिए राज्य में दो सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में एआई-आधारित शिक्षण मॉड्यूल का संचालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी में कृषि और आपदा तैयारियों में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सटीक मौसम पूर्वानुमान से स्थानीय प्रशासन द्वारा समय पर बेहतर कार्य योजना और प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, सचिव शिक्षा राकेश कंवर और गूगल इंडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधि, क्षितिज उप्पल और राजीव गुप्ता भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

400 खैर के मौछे पकड़ने वाले फॉरेस्ट गार्ड के सस्पेंशन पर उठे सवाल

गुम्मर पंचायत प्रधान शिमला देवी ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट पर लगाए गंभीर आरोप एएम नाथ। धर्मशाला : ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुम्मर में 400 खैर के मौछे पकड़े जाने के मामले में फॉरेस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने केक काटकर भगत सिंह का जन्म दिन मनाया : 200 लोगों की आखों की जांच की

ऊना :शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली मजारा की और से गाँव में मुफ्त आखों की जांच कैम्प लगवाया गया। इस दौरान भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गए और वाद में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार : ‘पुलिस वालों ने गैंगस्टर के इंटरव्यू के लिए वाईफाई अरेंज कराया : अफसर के ऑफिस को स्टूडियो बनाया

चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस के जेल के अंदर टेलीविजन चैनल को  इंटरव्यू के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। बुधवार को कोर्ट ने कहा है कि पंजाब पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : योजना के तहत कोचिंग संस्थानों को उच्चतर शिक्षा विभाग को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी अनिवार्य

शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मेधा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं पात्र...
Translate »
error: Content is protected !!