जमीनी स्तर तक हर लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ: ब्रम शंकर जिंपा

by

अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूरा करने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री  ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब  भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जमीनी स्तर पर लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल व मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान की विकासशील सोच के चलते जल्द ही पंजाब देश के अग्रणी राज्यों की कतार में सबसे आगे होगा। वे आज वार्ड नंबर 46 व 48 में 30 लाख 36 हजार रुपए की लागत से अलग-अलग गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का प्रयास है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही हर योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा शहरों में हर बुनियादी सुविधाएं पहल के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य को शुरु किया जाए और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए व इस दौरान भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद, नगर निगम अधिकारी व अन्य इलाका निवासी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह...
article-image
पंजाब

हमेशा पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम तथा कानूनी विधि से जाएं विदेश : खन्ना 

खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं होशियारपुर 23 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने लोगों की समस्याएं सुनने व उनका समाधान करने के लिए खुले दरबार का आयोजन...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने नाम एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर, 30 मई : दी अक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर की अगुवाई में व फेडरेशन आफ वेट्रंस असोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों के संबंध में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द : ट्रक ड्राइवरों के लिए सड़क पर ही अंग्रेजी का टेस्ट अनिवार्य

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के लिए अब अंग्रेजी भाषा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। फेडरल मोटर कॅरिअर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एफएमसीएसए) ने नए नियम लागू करते हुए 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द...
Translate »
error: Content is protected !!