जमीन के लिए भाई बना हैवान, गाड़ी से कुचला पूरा परिवार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

by

मोगा : मोगा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की सारी हदें पार कर दी हैं. ज़मीन के लालच में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और उसके पूरे परिवार को कार से कुचलने की कोशिश की।

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

घटना मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे के गांव गट्टी जट्टा की है. यहां एक संपत्ति विवाद ने भाईचारे को शर्मसार कर दिया. छोटे भाई ने न सिर्फ अपने माता-पिता को घर से निकाला, बल्कि बड़े भाई को मारने के लिए उस पर और उसके परिवार पर तेज रफ्तार से गाड़ी चढ़ा दी।

जमीन के लिए भाई बना दुश्मन

गांव निवासी सुरजीत सिंह के तीन बेटे हैं. कुछ समय पहले तक वे अपने छोटे बेटे दिलबाग सिंह के साथ रहते थे, लेकिन संपत्ति को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दिलबाग ने अपने ही मां-बाप को घर से निकाल दिया. वे अब अपने बड़े बेटे गुरविंदर सिंह के पास रहने लगे. इसी बात से नाराज़ होकर दिलबाग अपने भाई से रंजिश पाल बैठा।

कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद

14 जुलाई को गुरविंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी दिलबाग अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में पहुंचा. पत्नी को नीचे उतारने के बाद उसने तेजी से गाड़ी चलाई और तीनों को कुचलने की कोशिश की. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों हवा में उछल गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सीसीटीवी फुटेज दिल दहला देने वाली है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट भंग करने का केंद्र सरकार का फैसला संविधान के खिलाफ है – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट भंग किए जाने के फैसले को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस निर्णय को “गैर-संवैधानिक और पंजाब विरोधी” करार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई : लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के गांव इच्छेवाला में मतांतरण कर ईसाई बने एक परिवार ने बेअदबी करते हुए शुक्रवार को श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथ और चित्र एक बोरी में भरकर गांव में...
article-image
पंजाब

38 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को विधायक डा. रवजोत ने दिए नियुक्ति पत्र

होशियारपुर, 09 सितंबर: विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह ने आज 38 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें पूरी निष्ठा व मेहनत से अपने ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।...
Translate »
error: Content is protected !!