जमीन पर कब्जे को लेकर गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां : 2 घायल

by

होशियारपुर : थाना मेहटियाना क्षेत्रांतर्गत गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई गई। जिसमे गोली लगने से दोनों पक्षों का एक एक व्यक्ति घायल हो गया । दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मुताबिक जमीन पर कब्जा छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचें और जमीन को जबरदस्ती जोतने की कोशिश कर रहे पक्ष का दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गोलियाँ चली तो गोली लगने से एक पक्ष से इंदरप्रीत सिंह तथा दूसरे पक्ष से सरपंच अमर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने इंदरप्रीत सिंह को डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।
गोली चलने की सूचना मिलते ही डीएसपी (आर) शिवदर्शन सिंह संधू व थाना मेहटियाना की एसए‌चओ इंस्पेक्टर उषा रानी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और घायलों के होश में आने पर उनके बयानों के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक परिसर में मनाया : कैप्टन आर.एस. पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

होशियारपुर, 15 अगस्त : एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया ने...
article-image
पंजाब

डेरा बापू गंगा दास महाराज जी माहिलपुर में श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

*श्री मद भागवत कथा के दूसरे दिन बाबा बाल जी ऊना वाले विशेष तौर पर शामिल हुए *कथा के तीसरे दिन कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण शास्त्री ने मनुष्य को अपने जीवन में नाम...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के कार्यक्रम में संघ नेता के पहुंचने पर हंगामा …दर्जनों छात्र हिरासत में

चंडीगढ़, 09 मार्च । पंजाब विश्वविद्यालय में सोमवार को श्री गुरू तेग बहादुर जी के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ पदाधिकारी को बुलाए जाने पर हंगामा हो गया। यहां...
article-image
पंजाब

किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों के परिवारों को कुल हिंद किसान सभा द्वारा किया सम्मानित

गढ़शंकर : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष को आज 1 वर्ष पूरा हो गया है और इस संघर्ष की बदौलत ही किसान संगठन कृषि कानून वापस कराने...
Translate »
error: Content is protected !!