जमीन विवाद : चाची और भतीजे में चले दराट-दराटी

by

कांगड़ा :   जिला कांगड़ा के पंचरुखी में जमीन को लेकर दो परिवारों में ही खूनी झड़प हो गई। पंचायत भरवाना के गांव भुआणा में रविवार सुबह यह वारदात हुई।

घर के साथ लगती जमीन पर सपना देवी पशुओं के लिए खेत से घास काट रही थी कि इस दौरान भतीजे राजकुमार ने उस पर दराट से हमला कर लहुलूहान कर दिया। वहीं चाची सपना ने भी भतीजे पर घास काटने वाली दराटी से हमला कर दिया और भतीजा राजकुमार भी लहुलूहान हो गया।.दोनों पक्षों की लड़ाई बढ़ गई तो घरवालों ने बीच बचाव कर उन्हें रोका। जब तक घर वाले पहुंचे तब तक एक के सिर व एक का गला लहुलूहान हो चुका था। इस संबंध में पंचरुखी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है।

घायलों को उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल भेजा गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला को सिर पर चोट आई है तो भतीजे की गर्दन कटी है। लोगों का कहना था कि दोनो परिवारों का घर के साथ लगती जमीन को लेकर विवाद है। जमीन का मामला पंचरुखी राजस्व विभाग के अधीन है। लेकिन जमीन के एक टुकड़े के लिए चाची-भतीजे ने एक दूसरे को काट लिया और दोनों को मौके पर पहुंची पुलिस ने पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों कि शिकायत पर क्रास एफआइआर दर्ज की है व मामले की छानबीन की जा रही है।

 पुलिस थाना, पंचरुखी के एसएचओ गोपाल कृष्ण : चाची भतीजे ने एक दूसरे पर दराट और दराटी से बार कर घायल किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया है व क्रास एफआइआर दर्ज हुई है व छानबीन जारी है। दोनों की जान खतरे से बाहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज : डॉक्टर बोले- घर पर देख-रेख करेगा परिवार

बालीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। परिवार ने एक्टर को घर ले जाने का तय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर मोगा रैल्ली में किया वादा निभाएंगे ग्रह मंत्री अमित शाह : खन्ना

होशियारपुर 16 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जो कहना वो करके दिखाना भाजपा का काम करने का अंदाज़ है। उन्हने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो...
Translate »
error: Content is protected !!