जयकिशन सिंह रोड़ी का डिप्टी स्पीकर बनकर माहिलपुर व गढ़शंकर पहुंचने पर शानदार स्वागत

by

गढ़शंकर में महेशयाना व माहिलपुर में गुरुद्वारा शहीदां में माथा टेका
पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
गढ़शंकर: जय कृष्ण रौड़ी पंजाब विधानसभा डिप्टी स्पीकर बनने उपरांत पहली बार गढ़शंकर पहुंचे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी नीलम रौड़ी भी थे। जिला प्रशासन की तरफ से रैस्ट हाउस माहिलपुर में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर जिलाधीश श्री संदीप हंस तथा एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा उनका स्वागत किया गया। डिप्टी स्पीकर ने जिलाधीश एवं एसएसपी के साथ अलग-अलग मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया। इस मौके पर एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल तथा अन्य सिविल व जिला पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

गॉर्ड ऑफ ऑनर के बाद नवनियुक्त डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण रौड़ी परिवार सहित गुरुद्वारा शहीदां साहिब लद्देवाल में नतमस्तक हुए। इस उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत में श्री रौड़ी ने संविधान निर्माता बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर तथा शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, तनदेही तथा लग्न के साथ निभाउंगा। उन्होंने कहा कि वह इलाके को विकास की पटड़ी पर डालने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर को हर बुनियादी सहूलत मुहैया करवाई जाएगी तथा लोगों की आस को पूरा करने के लिए वह दिन रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर नकेल कसी गई है, वहीं सरकार द्वारा हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देकर अपना वायदा पूरा किया गया है। उन्होंने आशा प्रकट की कि प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के माध्यम से वह इलाके के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने डिप्टी स्पीकर के संवैधानिक पद के लिए जहां अकाल पुरख तथा संगत का धन्यवाद व्यक्त किया, वहीं पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा तथा विधानसभा सदस्यों का भी सर्वसम्मति के साथ डिप्टी स्पीकर चुने जाने पर धन्यवाद प्रकट किया।
डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण रौड़ी परिवार सहित गुरुद्वारा शहीदां साहिब लद्देवाल में माथा टेकने के बाद महेशियाणा मंदिर गढ़शंकर तथा महेशियाणा मंदिर समूंदड़ा में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर के राजनीतिक सचिव चरनजीत सिंह चन्नी, सरपंच बलदीप सिंह, नगर कौंसिल गढ़शंकर के बरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम नाथ बंगड़, हरिंदर सिंह मान, पूर्व सरपंच गुरचैन चैनी, सरपंच संजय,प्रिंस चौधरी, दविंदर सिंह काका,संदीप सिंह केंडोवाल, सुखविंदर सिंह मुगोवाल, कृष्णजीत राय, अरविंदर सिंह हवेली, बलवीर सिंह, दविंदर सिंह काका, सतवंत सिंह सियान, डॉ जंग बहादुर सिंह राय सिरोमनि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, हरबंस सिंह, जसविंदर सिंह, हरबंस सिंह ग्रंथी, सतपाल रोड़ी, परविंदर सिंह, कुलदीप बघोरा, अशोक दत्त लखनपाल सरपंच जैजो, मखन सिंह कोठी, गुरविंदर सिंह ढकको, अमनदीप बैंस, परविंदर सिंह माहिलपुरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फ़ोटो:
माहिलपुर पहुंचने पर स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।
गार्ड ऑफ ऑनर पेश करते हुए होशियारपुर पुलिस।
गुरुद्वारा शहीदां में सिरोपा देकर सम्मानित करते हुए कमेटी सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Deputy Commissioner heard the

Nawanshahr/18 July/Daljeet Ajnoha :  Chief Minister Punjab According to the instructions issued by Bhagwant Singh Mann, Chief Minister Window has been established at District Shaheed Bhagat Singh Nagar. The initiative aims to streamline the process...
article-image
पंजाब

बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल को 11 सितंबर को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

एसआईटी ने जारी किया समन; अकाली दल ने सरकार पर साधा निशाना चंडीगढ़, 8 सितंबर। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर...
article-image
पंजाब

2 लाख 10 हजार में बेच दी दो दिन की नवजात बच्ची : मां और BAMS डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार

लुधियाना : लुधियाना में कथित बाल तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने नवजात की मां और एक बीएएमएस डॉक्टर सहित पांच लोगों को दो दिन की बच्ची को 2.10 लाख...
article-image
पंजाब

From ‘War Against Drugs’ to

Daljeet Ajnoha l Hoshiarpur : May 26 : In an in-depth and exclusive conversation with Hoshiarpur MLA Brahm Shankar Jimpa, several key issues were discussed, ranging from Punjab’s ongoing ‘War Against Drugs’ campaign to...
Translate »
error: Content is protected !!