जया किशोरी बोलीं- साध्वी नहीं हूं : जया किशोरी ने दो लाख की गाय के चमड़े वाली बैग पर दी सफ़ाई

by

नई दिल्ली :  कथावाचक जया किशोरी का Dior ब्रांड के बैग के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बैग को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 2 लाख से ज्यादा है। यह गाय के चमड़े से बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग जया किशोरी को जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं। अब जया किशोरी ने इस वीडियो को लेकर सफाई दी है।

नहीं किया लेदर का इस्तेमाल :  जया किशोरी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि सनातनी को हमेशा से टारगेट किया जाता है। इस बैग को मैं कई सालों से यूज कर रही हूं। मैं अपनी गारंटी ले सकती हूं लेकिन कंपनी की नहीं। बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है। कस्टमाइज्ड का मतलब होता है कि इसे आप अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। यही कारण है इसपर मेरा नाम लिखा हुआ है।

मैं साध्वी नहीं हूं :  जया किशोरी ने आगे कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि सब कुछ मोह माया है। पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्याग दो। मैंने कुछ भी नहीं त्यागा है। जब मैंने कुछ नहीं त्यागा है तो फिर मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं? मैं कोई साधु-संत या साध्वी नहीं हूं। मैं एक सामान्य लड़की हूं और एक सामान्य घर में रहती हूं। मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप सब मेहनत करो। आप पैसा कमाओं और खुद की एक अच्छी जिंदगी दो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस के डीआईजी जी शिवा कुमार ने एसआईटी सदस्यों से ली फीडबैक: करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक मामले में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी, एसआईटी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके) से करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक हुए हैं। जिम्मे कला अध्यापक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर और जेओए आईटी समेत...
article-image
पंजाब

युवक युवती के घर पहुंचा, युवती की माँ से बेटी का रिश्ता मांगा, माँ ने मना किया तो युवक ने युवती की माँ के गोली मार की हत्या

अमृतसर : गांव सठयाला में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई प्रदेश अध्यक्ष लॉबिंग : सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद मानते हैं कि वर्तमान में 8 से 9 नेता प्रधानगी के लिए दावेदार

चंडीगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान भूपेश बघेल  28 फरवरी को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह 1 मार्च को पार्टी के नेताओं के साथ अधिकारिक रूप से बैठक करेंगे।  नए प्रभारी के आने से...
article-image
पंजाब

राज्य लोक अदालत के दौरान 16 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया : सीजेएम अपराजिता जोशी ने सेंट्रल जेल होशियारपुर का किया दौरा

कैदियों के लिए एक माह तक चलने वाले व्यावसायिक साक्षरता अभियान की समीक्षा की होशियारपुर 21 अक्टूबर : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर के निर्देशों तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन,...
Translate »
error: Content is protected !!