जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप : जनसभाओं में व्यवधान पैदा करने की हो रही साजिशें, अब शिकायत नहीं करेंगे, इनको निपटाएंगे

by
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नाचन में चुनावी सभा करने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी जनसभाओं में व्यवधान पैदा करने की कई तरह की साजिशें हो रही हैं। अब हम शिकायत नहीं करेंगे लेकिन इनको निपटाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां नाचन में जब मैं बोल रहा था लाइट चली गई। इससे पहले मेरे क्षेत्र में आज ही वहां भी लाइट काट दी गई। साउंड सिस्‍टम का जो बैकअप था, थोड़ा बहुत कर पाए। यहां पहुंचे तो वही बात हुई। यह कहीं एक जगह नहीं हुआ। हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है लेकिन ऐसा वे कर नहीं पाएंगे। आप अंदाजा लगाएं कि इस तरह के ओच्‍छी हरकते की जा रही हैं। मेरे पार्टी के कैंडीडेट अगर किसी होटल में चाय पीने के लिए रूकते हैं,तो वहां पर रेड कर दी जाती है। अगर मैं डलहौजी में किसी होटल में रूकता हूं तो वहां चार दिन बाद रेड कर दी है। हमारा पार्टी का कार्यकर्ता है एक,  मेरे स्‍टेशन का उसका अपना कारोबार है। बीजेपी का पदाधिकारी है। उसके यहां रेड डाल दी जाती है। बहुत निचले स्‍तर की राजनीति है। जासन में आज हेलीकॉप्टर लैंडिंग  स्थल पर मिट्टी का गुबार उठा तो लैंड नहीं कर पाए। परमिशन न मिलने से वाया शिमला उड़ान हुई फिर जाकर सैंज पहुँच सका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी जी की मंडी रैली के बाद बौखला गई है। इतनी बड़ी रैली इनके बस की नहीं है इसलिये अब बूकिंग के बाबजूद मंडी में रैली नहीं कर पा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 गिरफ्तार : 380 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस की बीनेवाल चौकी के गांव बारापुर में एक बाइक पर सवार दो युवकों से 380 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने बालीवाल में 1.34 करोड़ से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

एएम नाथ।  ऊना, 23 अप्रैल। हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमीन बचाओ, गांव बचाओ” संघर्ष समिति का गठन

गढ़शंकर : गढ़शंकर क्षेत्र के गांव रतनपुर में स्थानीय लोगों और रतनपुर, कानेवाल और भवानीपुर गांव के निवासियों की एक सभा हुई। इसमें गांव रतनपुर की सीमा संख्या 487 की भूमि और जंगल पर...
पंजाब

चोरी के दो मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर हरप्रेम...
Translate »
error: Content is protected !!